किसानों को भुगतान Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब सरकार ने राज्य की अनाज मंडियों में पहुंची गेहूं की 100 प्रतिशत खरीद की है : मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
Chandigarh : किसानों द्वारा कड़ी मेहनत से पैदा किये गये अनाज के एक-एक दाने की खरीद करने के अपने वादे पर खरे उतरते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य की मंडियों में पहुंची गेहूं की 100 प्रतिशत खरीद की है।

आज यहां अनाज भवन में पत्रकारों से बातचीत में खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि राज्य सरकार ने 15 मई तक खरीद सत्र के समाप्त होने तक मंडियों में पहुंची कुल 130.03 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों एवं अन्य स्टाफ को आपसी तालमेल से किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।

मंत्री कटारूचक्क ने दी जानकारी

इसके सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 119.24 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जबकि व्यापारियों ने 10.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसके अलावा, 7 लाख से अधिक किसानों के खातों में 28,571 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है। लिफ्टिंग के संबंध में, मंत्री ने बताया कि 104.51 लाख मीट्रिक टन गेहूं की ढुलाई की जा चुकी है और बाकी बची फसल की ढुलाई भी कुछ दिनों में कर ली जाएगी।

सुगम एवं निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कुल 2885 मंडियां/खरीद केंद्र स्थापित किए थे, जिनमें से 1864 नियमित एवं 1021 अस्थायी केंद्र हैं।

1.24 करोड़ की ई-केवाईसी प्रक्रिया हुई पूरी

मंत्री ने आगे बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 1.24 करोड़ लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और उन लाभार्थियों को ‘ई-केवाईसी ऐप’ डाउनलोड करने के लिए कहा गया है ताकि वे घर बैठे ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकें। इस तरह, उन्हें किसी भी तरह की औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के लिए वाजिब अनाज डिपुओं (एफपीएस) पर जाने की जरूरत नहीं है।

इस मौके पर अन्यों के अलावा खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामलों के प्रमुख सचिव राहुल तिवारी, डायरेक्टर वरिंदर कुमार शर्मा और अतिरिक्त डायरेक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : तुलबुल प्रोजेक्ट को लेकर छिड़ गई जुबानी जंग, भिड़े महबूबा-उमर, जानें भारत के लिए क्यों है अहम ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के पार, 6 लाख किसानों को 22,815 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया: मंत्री लाल चंद कटारूचक
Chandigarh : राज्य भर की मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अब तक 114 लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, जिसमें से 111 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

आज यहां अनाज भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार कर गई है और वर्तमान समय में मंडियों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है। किसानों को अदायगी के संबंध में उन्होंने बताया कि किसानों के खातों में 22,815 करोड़ रुपये की राशि जमा करवाई जा चुकी है। अब तक 6,28,674 किसान अपनी उपज मंडियों में ला चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि उठाई भी तेजी से की जा रही है और 47.37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की उठाई हो चुकी है, जो कि 72 घंटों के नियमों के अनुसार 56.6 प्रतिशत है।

पंजाब में बंपर फसल हुई- मंत्री लाल चंद कटारूचक

इसके अलावा सुचारू और निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में कुल 2885 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं और इनमें से 1864 नियमित किए गए हैं जबकि 1021 अस्थायी हैं। मंत्री ने आगे बताया कि इस बार उपज बहुत ज्यादा रही है, जिसके कारण पंजाब में बंपर फसल हुई है। इससे 124 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में बहुत मदद मिलेगी।

राज्य भर की मंडियों का दौरा कर रहे हैं मंत्री कटारूचक

अधिक जानकारी देते हुए कटारूचक्क ने बताया कि वह नियमित अंतरालों पर राज्य भर की मंडियों का दौरा कर रहे हैं और किसी भी किसान ने मंडियों में किए गए प्रबंधों के बारे में कोई शिकायत नहीं की है। इसके साथ ही बारदाने, साफ-सफाई, पीने का पानी और लकड़ी के क्रेट जैसी सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा प्रमुख सचिव राहुल तिवारी, अतिरिक्त सचिव कमल कुमार गर्ग और अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर शामिल थे।

यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी के परिवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जेल में जहर खिलाकर मारने की जांच की मांग खारिज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब की मंडियों में चालू खरीद सीजन के दौरान 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई – मंत्री लाल चंद कटारूचक
Chandigarh/Kharar (S.A.S. Nagar) : पंजाब के खाद्य और आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज यहां कहा कि पंजाब में इस बार गेहूं की बंपर फसल हुई है, जिससे केंद्रीय पूल का 124 लाख मीट्रिक टन का खरीद लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

आज खरड़ मंडी में गेहूं के खरीद सीजन का जायजा लेने पहुंचे खाद्य और आपूर्ति मंत्री कटारूचक ने आगे कहा कि अब तक मंडियों में 4.16 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है। इसमें से 3.22 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में 151 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है।

लिफ्टिंग में कोई ढिलाई नहीं की जा रही

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की हिदायतों के अनुसार, जहां अदायगी खरीद होने के 24 घंटों में की जा रही है, वहीं लिफ्टिंग में भी कोई ढिलाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि उन्हें मंडियों के दौरों के दौरान फिलहाल कोई मुश्किल सामने नहीं आई।

खाद्य और आपूर्ति मंत्री के अनुसार यदि मौसम इसी तरह साथ देता रहा तो इस बार गेहूं के दाने की गुणवत्ता भी बहुत बढ़िया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में आए अनाज को मौसम की मार/ दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सभी एजेंसियों और आढ़तियों को तरपालों और क्रेटों के समुचित प्रबंध करके रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बारदाने की भी कोई कमी नहीं है।

31 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता का विस्तार

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 31 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार 15 लाख मीट्रिक टन अगले दिनों में सीधे तौर पर ही केंद्रीय द्वारा उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भंडारण क्षमता में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने स्पष्ट किया कि मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के आदेशों के अनुसार वह खुद मंडियों का दौरा करके चल रहे खरीद कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरीद कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों को सख्त हिदायतें की गई हैं कि मंडियों में कोई भी ढिलाई न आए और किसी भी किसान या आढ़ती को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह, जिला खाद्य और आपूर्ति नियंत्रक डॉ. नवरीत और खरीद एजेंसियों के जिला प्रतिनिधि, आढ़ती और किसान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान बने पिता, शादी के 8 साल बाद पत्नी सागरिका ने दिया बेटे को जन्म, रखा यह नाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन में गेहूं के खरीद प्रबंधनों का जायजा लिया
Chandigarh/Gurdaspur : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज पंचायत भवन गुरदासपुर में गुरदासपुर सहित 4 जिलों पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर माझा क्षेत्र में गेहूं के खरीद प्रबंधनों का जायजा लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में चल रहे गेहूं के खरीद सीजन को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए 8 लाख से अधिक किसानों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है और राज्य सरकार ने पूरे सीजन को सुचारू बनाने के लिए गेहूं की खरीद के लिए 28,894 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट पहले ही प्राप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में 1864 खरीद केंद्र (मंडियाँ) स्थापित करने के अलावा बंपर फसल के मद्देनजर लगभग 600 अस्थायी खरीद केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

24 घंटों के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा

लाल चंद कटारूचक्क ने मंडियों में गेहूं की फसल के दाने-दाने को खरीदने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि फसल की खरीद के 24 घंटों के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने खरीद प्रबंधन में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी ठोस कारण के छुट्टी नहीं करेंगे और सीजन समाप्त होने तक वे मंडियों और अपने स्टेशन पर हाजिर रहेंगे।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने माझा क्षेत्र से संबंधित चार जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन में गेहूं की खरीद के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस बार के सीजन के दौरान माझा क्षेत्र से संबंधित जिला गुरदासपुर में 6.69 लाख मीट्रिक टन, अमृतसर में 7.54 लाख मीट्रिक टन, तरनतारन में 7.76 लाख मीट्रिक टन और जिला पठानकोट में 0.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल मंडियों में आने का अनुमान है।

मंडियों में किए गए विशेष प्रबंध

उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने के साफ और शुद्ध पानी, बाथरूम, बिजली और साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा मंडियों में फर्स्ट-एड मेडिकल किटों का प्रबंधन भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आढ़तियों को तरपालों आदि के आवश्यक प्रबंध करने के लिए पाबंध कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले के खरीद सीजन के दौरान भी खरीद के पुख्ता प्रबंध किए थे और इस बार भी किसानों को मंडियों में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर उनके साथ पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉर्पाेरेशन के चेयरमैनरमन बहल, आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान शमशेर सिंह दीनानगर, वरिष्ठ डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, जालंधर डिवीजन, मनीष नरूला, डी.एफ.एस.सी. गुरदासपुर सुखजिंदर सिंह के अलावा माझे के सभी जिलों के डी.एफ.एस.सी., जिला मंडी अधिकारी और विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : IMD ने तापमान वृद्धि का जताया अनुमान, दिल्ली में बढ़ सकती है भीषण गर्मी, 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप