अनुसूचित जाति कल्याण Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धांजलि अर्पित की
Chandigarh/Fatehgarh Sahib : पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब स्थित जिला प्रशासनिक परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और हलका बसी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी भी उनके साथ उपस्थित थे।

पंजाब सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। राज्य की कैबिनेट में 6 एस.सी. मंत्री शामिल हैं और पहली बार ए.जी. कार्यालय में आरक्षण दिया गया है। एस.सी. स्कॉलरशिप लाभार्थियों को बिना किसी रुकावट के छात्रवृत्तियां मिल रही हैं।

डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और एक संकल्प थे। उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में बनाया गया संविधान न केवल लोकतंत्र की नींव है, बल्कि हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाला दस्तावेज भी है।

डॉ. अंबेडकर मार्ग पर ही चलकर भारत का निर्माण किया जा सकता है

मंत्री सौंद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, शिक्षित और समानता पर आधारित भारत का निर्माण किया जा सकता है। उनकी सोच आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों के अनुसार जनता की भलाई हेतु लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें प्रत्येक सरकारी कार्यालय में लगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है जो इंसान को अन्य जीवों से अलग करता है। अक्षर और ज्ञान के माध्यम से डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज का कल्याण किया।

करोड़ों लोगों को आरक्षण का लाभ मिला

सौंद ने कहा कि आरक्षण मिलने से करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिला है। आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्कूलों के विकास की बदौलत आज 15 हज़ार से अधिक बच्चे निजी स्कूलों से नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले चुके हैं।

इस अवसर पर विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देशहित में महान कार्य किए हैं और उनकी सोच हमेशा तरक्की के मार्ग पर ले जाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का यह विचार कि वह किसी समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति के आधार पर आंकते हैं, आज भी समाज को महिलाओं की उन्नति के लिए प्रेरित करता है। शिक्षा बहुत बड़ी ताकत है और जितना अधिक ज्ञान प्राप्त किया जाए, उतने ही ज़्यादा तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद द्वारा आए हुए मेहमानों का औपचारिक स्वागत किया गया और विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. प्रीतपाल सिंह द्वारा औपचारिक धन्यवाद किया गया। सेमिनार के दौरान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लाभार्थी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, आशीर्वाद योजना के लाभार्थियों को लाभ संबंधी स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

इस मौके पर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय द्वारा कैबिनेट मंत्री और डिप्टी कमिश्नर का सम्मान किया गया। सेमिनार के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा तैयार की गई पुस्तिका भी जारी की गई।

इस अवसर पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अजय सिंह लिबड़ा, ज़िला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर सिंह धालीवाल एस.डी.एम. बसी पठाना हरवीर कौर, एस.डी.एम. अमलोह चेतन बंगड़, एस.डी.एम. अरविंद कुमार, मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन गुरविंदर सिंह ढिल्लों, लेबर वेलफेयर बोर्ड के डायरेक्टर पंजाब राज पूरी, पंजाब मंडी बोर्ड के सदस्य इंदरजीत सिंह, कन्वरवीर सिंह राय, चमन कुरैशी, प्रतपाल जसी, सतीश लटौर, नवीन सरहिंद, बलजिंदर गोला, अशीष अत्तरी, आशीष सूद, दीपक बतिश सहित विश्वविद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : करुण नायर और बुमराह की लड़ाई के बीच छा गए रोहित शर्मा, दिया ऐसा रिएक्शन की सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डॉ.बी.आर.अंबेडकर जी के दिखाए रास्ते पर चलना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
Chandigarh/Jalandhar : भारत रत्न बाबा साहिब डा. बी.आर.अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डालते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि मंत्रिमंडल में छह अनुसूचित जाति (एससी) मंत्रियों के साथ ‘आप’ सरकार ने प्रतिनिधित्व और समावेशन का एक उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार एडवोकेट जनरल के पद पर आरक्षण लागू करके कानूनी क्षेत्र में सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए हैं। इसके अलावा, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के परेशानी मुक्त और आसान वितरण के माध्यम से अपने सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है।

अंबेडकर के विचारों को अपनाएं युवा

डा. अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाने के लिए डेविट कॉलेज, जालंधर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने युवाओं को भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर की विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना ही बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कैबिनेट मंत्री चीमा जिनके साथ विधायक बलकार सिंह और इंद्रजीत कौर मान, मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर थे ने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. अंबेडकर का सामाजिक और राजनीतिक समानता का दृष्टिकोण आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था।

जिम्मेदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें

भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता के तौर पर डा.अंबेडकर के अनुकरणीय योगदान के बारे में बात करते हुए, चीमा ने कहा कि उनके प्रयासों ने सभी के लिए समान मतदान अधिकार सुनिश्चित करके सभी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि एक समान और प्रगतिशील समाज का सपना तभी साकार हो सकता है जब हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेकर जिम्मेदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

डा.अंबेडकर को वैश्विक प्रभाव वाला व्यक्ति बताते हुए श्री चीमा ने छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि डा. अंबेडकर ने न केवल हमारा संविधान तैयार किया, बल्कि अपनी दूरदर्शी दृष्टि से भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की नींव भी रखी।

मंत्री चीमा ने पंजाब सरकार की वचनबद्धता पर प्रकाश डाला

चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में डा. अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए यह सुनिश्चित किया है कि पिछली सरकारों की तरह मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें लगाने के स्थान पर शहीद भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए आप सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों की जानकारी भी दी, जिनमें एजी कार्यालय में वकीलों की नियुक्ति में एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 58 पद आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत फंड का समय पर वितरण सुनिश्चित किया है, जबकि पिछली सरकारों ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के कल्याण के लिए निर्धारित धनराशि का उपयोग अपने संकीर्ण हितों की पूर्ति के लिए किया।

राज्य सरकार ने असमर्थ परिवारों को बड़ा लाभ मिला है

चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हाशिए पर पड़े परिवारों को बड़ी राहत देते एससी निगम ने 31 मार्च, 2020 से पहले जारी किए गए कर्ज को माफ कर दिया है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे और अपने ऋण चुकाने में असमर्थ परिवारों को बड़ा लाभ मिला है।

छात्रों को राज्य में चल रहे मेगा रोजगार अभियान का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप सरकार द्वारा पहले ही 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

चीमा ने लाभार्थियों को बधाई पत्र वितरित किया

इस अवसर पर चीमा ने आशीर्वाद स्कीम तथा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत लाभार्थियों को बधाई पत्र भी वितरित किए। इसके साथ ही, इस अवसर पर अनेक लाभार्थियों ने अपने अनुभव सांझा किए कि किस प्रकार पंजाब सरकार की इन कल्याणकारी योजनाओं से उनके परिवारों को जरूरत के समय राहत मिली।

कैबिनेट मंत्री द्वारा एक पुस्तिका भी जारी की गई

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री द्वारा एक पुस्तिका भी जारी की गई, जिसमें अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समूहों के कल्याण के लिए सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला गया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने इस जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि रहे स. चीमा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरमैन राजविंदर कौर थियाडा, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, आप जिला शहरी अध्यक्ष एवं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, आप जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्टीफन क्लेयर, पंजाब हेरिटेज एवं टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली, पवन कुमार टीनू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसवीर सिंह, हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, पार्षद अश्वनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : करुण नायर और बुमराह की लड़ाई के बीच छा गए रोहित शर्मा, दिया ऐसा रिएक्शन की सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने युवाओं से डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया
Chandigarh : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की विचारधारा पर चलते हुए एक समतावादी और प्रगतिशील समाज की रचना करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा एस.एस.एम. कॉलेज दीनानगर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता डॉ. अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित कर दिया और दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए।

डॉ. अंबेडकर का दृष्टिकोण आज भी उतना प्रासंगिक है

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का सामाजिक एवं राजनीतिक समानता का दृष्टिकोण आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। डॉ. अंबेडकर को एक महान वैश्विक व्यक्तित्व बताते हुए श्री कटारूचक्क ने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और एक समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज निर्माण के लिए कार्य करने की अपील की।

पंजाब सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चल रही है

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर अनुसूचित जातियों की भलाई के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार की कैबिनेट में अनुसूचित जातियों से संबंधित 6 मंत्री शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों के विपरीत, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत फंडों के समय पर वितरण को सुनिश्चित किया है, जिससे राज्यभर के छात्रों को बड़ा लाभ मिला है।

इसके अलावा, पंजाब सरकार ने 31 मार्च 2020 से पहले एससी कॉर्पोरेशन द्वारा जारी किए गए ऋण माफ कर दिए हैं, जिससे आर्थिक तंगी के कारण भुगतान में असमर्थ लोगों को राहत मिली है। इसके अतिरिक्त, पहली बार महालेखाकार कार्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए पदों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है और अब तक 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जा चुकी हैं।

डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को कायम रखने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी दफ्तरों में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के चित्र अनिवार्य रूप से लगाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा बाबा साहब की मूर्तियों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की और कहा कि राज्य सरकार ऐसे घृणित कृत्य करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शेगी नहीं।

जिला प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग की भलाई हेतु सरकारी पहलों को दर्शाती एक पुस्तिका भी जारी की गई। उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री एवं अन्य मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पहले, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहीं छात्राओं ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया।

कई लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की

इस अवसर पर विधायक गुरदीप सिंह रंधावा, चेयरमैन रमन बहल, चेयरमैन जगरूप सिंह सेखवां और शमशेर सिंह ने भी बाबा साहेब को युगपुरुष बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एस.डी.एम. दीनानगर जसपिंदर सिंह ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया, जबकि उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य मेहमानों का धन्यवाद किया।

समारोह के दौरान डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा, पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, जिला योजना समिति गुरदासपुर के चेयरमैन स जगरूप सिंह सेखवां, वरिष्ठ जन नेता एवं आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान शमशेर सिंह, डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, एसएसपी गुरदासपुर आदित्य, अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) गुरप्रीत सिंह गिल, एस.डी.एम. दीनानगर श्री जसपिंदर सिंह, सहायक कमिश्नर (ज.) आदित्य गुप्ता, एस.डी.एम. गुरदासपुर मनजीत सिंह राजला, पीसीएस अधिकारी रुपिंदरपाल सिंह, एस.एस.एम. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आर.के. टुली, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी सुखविंदर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रभजोत कलसी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : करुण नायर और बुमराह की लड़ाई के बीच छा गए रोहित शर्मा, दिया ऐसा रिएक्शन की सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब सरकार ने SC और दिव्यांगजन के 522 लाभार्थियों को 9.14 करोड़ रुपये का ऋण जारी किया: अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर
Chandigarh : पंजाब सरकार आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के तहत अनुसूचित जातियों और दिव्यांगजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अनुसूचित जातियों और दिव्यांग व्यक्तियों के 522 लाभार्थियों को 9.14 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में जारी की गई है, जिसमें 1.46 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी शामिल है। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

पंजाब सरकार पिछड़े वर्गों के लिए प्रयासरत

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सामाजिक रूप से पिछड़े और हाशिए पर रहने वाले लोगों को शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जातियों और दिव्यांगजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए उन्हें स्वयं-रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण प्रदान कर रहा है।

अनुसूचित जाति के व्यक्ति उच्च शिक्षा के लिए ऋण ले सकते हैं

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत 18 से 55 वर्ष तक का कोई भी अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति, जिसकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो, स्वयं-रोजगार या उच्च शिक्षा के लिए ऋण ले सकता है। इसी प्रकार, 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी दिव्यांग व्यक्ति, जो 40% या उससे अधिक दिव्यांग हो, चाहे वह किसी भी जाति से संबंधित हो, वह भी यह ऋण प्राप्त कर सकता है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को प्रोत्साहित करने के लिए नए प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें रोजगार और शिक्षा के समान अवसर मिल सकें।

यह भी पढ़ें : कोलकाता में KKR की वापसी या SRH की बादशाहत? जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब विधान सभा में बजट सत्र के दौरान पेश की गई विभिन्न कमेटियों की रिपोर्ट
Chandigarh : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज विभिन्न कमेटियों की रिपोर्टें सदन में प्रस्तुत की गईं। विधानसभा में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी श्रेणियों के कल्याण संबंधी समिति की 49वीं रिपोर्ट समिति के सभापति और विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने पेश की।

इसके अलावा, सरकारी आश्वासनों संबंधी कमेटी की 53वीं रिपोर्ट समिति के सभापति और विधायक दविंदरजीत सिंह लाड़ी ढोस ने सदन में रखी। वहीं, अधीन विधान कमेटी की 46वीं रिपोर्ट विधायक अमरपाल सिंह, तथा प्रश्न एवं संदर्भ कमेटी की 17वीं रिपोर्ट समिति के सभापति विधायक जगरूप सिंह गिल ने सदन के समक्ष प्रस्तुत की।

कृषि क्षेत्र से संबंधित मामलों पर चर्चा के लिए गठित कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों संबंधी कमेटी की तीसरी रिपोर्ट समिति के सभापति विधायक सरवन सिंह धुंन ने पेश की। कृषि क्षेत्र में सुधार और नीतिगत सिफारिशों को लेकर यह रिपोर्ट महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसके साथ ही, याचिका कमेटी की पहली रिपोर्ट समिति के सभापति और विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने सदन में रखी। इस कमेटी की रिपोर्ट नागरिकों की ओर से विधानसभा में दाखिल की गई याचिकाओं के संदर्भ में तैयार की गई है।

बजट सत्र के दौरान पेश इन रिपोर्टों पर विधायकों ने चर्चा की और विभिन्न नीतिगत सुधारों पर अपनी राय रखी। विशेषज्ञों का मानना है कि इन रिपोर्टों के आधार पर पंजाब सरकार आने वाले दिनों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों पर ठोस निर्णय ले सकती है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप