मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए

Share

आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन चूका था। जब मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली। वहीं इस खबर के बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इसी के साथ आनन-फानन में विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब साढ़े तीन बजे लैंड कराया गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं इस विमान से सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया। जिसके बाद फ्लाइट की जांच की गई, बता दें फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स के साथ यात्रा कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने बताया की  गुरुवार देर रात मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की फोन पर सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर फ्लाइट करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। जिसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को उतार दिया गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है। हालांकि इस फ्लाइट में अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।

मास्को से दिल्ली आ रही जिस फ्लाइट में बम होने की खबर मिली, उसे दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 29 पर उतारा गया। फ्लाइट संख्या SU 232 में बम की सूचना से चारों तरफ हड़कंप मच गया।