‘जन विश्वास यात्रा’ के क्रम में भागलपुर पहुंचे तेजस्वी, अश्वनी चौबे बोले… ये ‘अविश्वास यात्रा’

Tejashwi and Ashwani Chaubey in Bhagalpur
Tejashwi and Ashwani Chaubey in Bhagalpur: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के दौरान आज भागलपुर पहुंचे। भागलपुर के नौगछिया एनएच के पास उनकी यात्रा के पहुंचते ही उनके समर्थक उनसे मिलने हाथ मिलाने सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आए। वहीं भागलपुर पहुंचे बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने जन विश्वास यात्रा को अविश्वास यात्रा बताया।
किया स्वागत, लगाए नारे
तेजस्वी यादव आज कटिहार के रास्ते भागलपुर पहुंचे जहां उनके स्वागत के लिए विभिन्न चौक चौराहों पर पुष्प वर्षा की गई। तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव बस की छत से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। इसके बाद उनका काफिला ज़ीरो माईल भागलपुर से होते हुए तिलका मांझी कचहरी चौक, घंटाघर चौक, लोहिया पुल होते हुए बांका के लिए रवाना हुआ।
इंडी गठबंधन पर नहीं टिकने वाला
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आज भागलपुर पहुंचे और जन संवाद किया। जन संवाद में तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को असफल बताते हुए कहा यह जनविश्वास यात्रा नहीं यह अविश्वास यात्रा है। इससे तेजस्वी की छवि खराब हो रही है परिवारवाद, वंशवाद करने वाला इंडी गठबंधन अब कहीं नहीं टिकने वाला। इस बार शून्य पर आउट होगा।
तेजस्वी को बताया भ्रष्टाचारी
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए अश्वनी चौबे ने कहा कि वह भ्रष्टाचारी हैं। इस कार्यक्रम के बाद चंद्रशेखर आजाद के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद भागलपुर के वन विभाग में पौधा रोपण कर पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश दिया।
रिपोर्टः आलोक कुमार झा, संवाददाता, भागलपुर, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: कांग्रेस के कुछ नेता ‘वेंटिलेटर’ पर, उनका अहंकार ‘एक्सीलेटर’ पर- मुख्तार अब्बास नकवी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”