Advertisement

Met Gala 2021: रेड कार्पेट पर दिखा इन सेलेब्स का जबरदस्त फैशन, किम कार्दशियां के लुक ने किया सबको हैरान

Share
Advertisement

Met Gala 2021: मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड रेजिंग इवेंट है ‘मेट गाला’, जो कि हर साल न्यूयॉर्क में आयोजित होता है। इस इवेंट में सेलेब्स के लुक हमेशा से चर्चा में बने रहते है।

Advertisement

सेलेब्स का रेड कार्पेट लुक हमेशा से सुर्खियों में बना रहता है। बड़े स्टार्स का इस इवेंट में शिरकत करना वो भी खास लुक में यह अपने आप में बड़ी बात होती है।

हालांकि, साल 2020 में कोरोना संक्रमण की वजह से ये इवेंट नहीं हो आयोजित किया गया था। लेकिन इस साल Met Gala इवेंट को आयोजित किया गया है।

इवेंट में सेलेब्स के अलग ड्रेस स्टाइल को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इवेंट में सेलेब्स का फैशनेबल अंदाज अक्सर चर्चा में छाया रहता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

बता दें कि इस बार न्यूयॉर्क में मेट गाला 2021 का आयोजन बहुत ही शानदार रूप से किया गया। इस खास इवेंट पर हॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। मेट गाला 2021 में कई सेलेब्स ने स्टाइलिश एंट्री मारी और फैंस को सरप्राइज करने में कामयाब रहे।

 मेट गाला के पिंक कार्पेट पर इन अभिनेत्रियों ने अपने अजीबो-गरीब फैशन स्टाइल से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

इन सितारों का दिखा जबरदस्त लुक

मेट गाला 2021 इवेंट में जस्टिन बीबर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। वहीं, किम कार्दशियन कुछ ऐसा पहनकर आईं कि उनके लुक ने सभी को हैरान कर दिया।  

किम कार्दशियन 2021 मेट गैला में सिर से पैर तक काले बालेनियागा पहने नजर आईं। उनके लुक ने सबको हैरान कर दिया।

Zoe Kravitz ने Met Gala में एक बोल्ड लुक थ्रू ड्रेस पहनी थी।

मेगन फॉक्स ने मेट गाला 2021 में एम्बेलिश्ड डंडास पहन रखा था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

केंडल जेनर ने Met Gala के लिए एक शीयर, ज्वेलरी ड्रेस कैरी की थी।

Lil Nas X का मेट गाला 2021 लुक भी बहुत सुर्खियां बटोर रहा है।

कैमिला कैबेलो ने पर्पल रंग का स्पार्कली क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहना था। Shwan Mendes ने उनके साथ ब्लैक लेदर जैकेट और ब्लैक पैंट पहनी थी।

क्रिस्टन स्टीवर्ट ने एक रफ़ल्ड पिंक और ब्लैक एननोबल्ड लेस शर्ट पहना था जिसके साथ उन्होंने सफ़ेद ट्वीड पैंट पहने थे।

बिली इलिश ने मेट गाला में एक बड़ी सी पीच बॉल गाउन पहनी थी जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

https://twitter.com/Variety/status/1437548631708426241?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *