महिला ने अपने पालतू कुत्ते का नाम रखा ‘सोनू’, पड़ोसी ने महिला पर तेल छिड़क कर जिंदा जलाया

जैसे-जैसे समय बीत रहा है कलयुग अपना रूप दिखा रहा है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के भावनगर में घटित हुई है। यहां पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते का नाम सोनू रखा। यह नाम उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स की पत्नी के नाम से मेल खाता था। इससे पड़ोसी भड़क गए और उन्होंने महिला पर हमला कर दिया।
भावनगर मामले में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने महिला पर मिट्टी का तेल छिड़क कर इसलिए आगे लगा दी क्योंकि महिला ने कथित तौर पर अपने कुत्ते का नाम उसकी पत्नी के नाम पर रखा था। पुलिस ने अनुसार, महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला का नाम नीताबेन सरवैया बताया जा रहा है और उसका भावनगर में सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
नीताबेन सरवैया ने सुनाई आपबीती
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर में नीताबेन के पति और उनके दो बेटे किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। नीताबेन अपने घर पर अपने छोटे बेटे के साथ थीं। मौका पाकर सुराभाई भारवाड और उनके 5 अन्य सहयोगी नीताबेन के घर में घुस गए। पुलिस ने बताया कि घर में आने के बाद इन लोगों ने नीताबेन को गालियां दीं और कुत्ते का नाम ‘सोनू’ रखने को लेकर उन्हें बुरा-भला कहा।
चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे बचाने
नीताबेन आग में बुरी तरह झुलस चुकी थी। नीताबेन की चीख को सुनकर अन्य पड़ोसी वहां पहुंच गये। कुछ ही समय बाद नीताबेन के पति भी घर पहुंच गए और किसी तरह आग बुझाया गया। नीताबेन को जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले में 6 लोगों पर FIR
भावनगर पुलिस ने बताया कि नीताबेन और उनपर हमला करने वाले लोगों के परिवार के बीच पहले भी कई बार पानी की सप्लाई को लेकर कहासुनी हो चुकी है। आग लगाने की इस घटना में 6 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में भावनगर पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।