Advertisement

आरोपः सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का किया विरोध तो पत्नी ने कर दी पति की हत्या

Wife Murdered his Husband

Wife Murdered his Husband

Share
Advertisement

Wife Murdered his Husband: बेगूसराय में पति ने पत्नी से टिक-टॉक और रील्स बनाने का विरोध किया। बताया गया कि इससे नाराज पत्नी और उसके मायके वालों ने पति की हत्या कर दी। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है।

Advertisement

Wife Murdered his Husband: नरहन गांव निवासी था मृतक

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित नरहन गांव निवासी महेश्वर कुमार राय(25) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले जांच मिलकर रही है।

गया हुआ था अपनी ससुराल

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेश्वर की शादी 6-7 वर्ष पूर्व फफौत गांव की रहने वाली रानी कुमारी के साथ हुई थी। महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता है और हाल ही में घर आया था। पिछले कुछ दिनों से रानी कुमारी टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो बनाती थी। जिसका विरोध महेश्वर करता था। लेकिन रानी अपने पति की बात मानने को तैयार नहीं थी। आरोप है कि रविवार की रात 9 बजे महेश्वर अपने ससुराल में फफौत गया था। जहां उसकी पत्नी और उसके मायके वालों ने गला दबाकर महेश्वर की हत्या कर दी।

मृतक के परिजनों को हुआ था शक

घटना की जानकारी रविवार की रात करीब 10:30 बजे तब लगी जब महेश्वर को भाई रुदल ने फोन किया। फोन किसी दूसरे ने उठाया तो शक होने पर रूदल ने अपने पिता को फफौत गांव भेजा तो वहां महेश्वर मृत पड़ा था। इसके बाद इसकी सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टिक-टॉक पर रील्स बनाने का विरोध करने पर पत्नी और उसके घर वालों ने ही महेश्वर की हत्या की है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: घात लगाए बदमाशों ने लूट के इरादे से युवक को मारी गोली

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *