Advertisement
State

Bharat Nyay Yatra पर पूर्व सीएम की लोगों से अपील, ‘सहभागिता न्याय के इस महायज्ञ को प्रदीप्त करेगी’

Share

Bharat Nyay Yatra

Advertisement

2024 के चुनाव नजदीग आने के साथ-साथ पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे है। चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस की ओर से भारत न्याय यात्रा(Bharat Nyay Yatra) का ऐलान किया गया है। यह यात्रा 14 फरवरी 2024 से शुरु की जानी है। यात्रा उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से शुरू की जाएगी जो मुंबई तक जाएगी. यानी इस बार पूर्व से पश्चिम की ओर राहुल गांधी की यात्रा होगी। अब इस यात्रा को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की इसपर प्रतिक्रिया सामने आई है।

Advertisement

अशोक गहलोत की आई प्रतिक्रिया

इस यात्रा को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होनें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि , ‘पूर्व से पश्चिम तक ‘न्याय’ देशहित में एक नया अध्याय. राहुल गांधी जी के सशक्त नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर तक ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के उपरांत अब न्याय के संकल्प के साथ ‘भारत न्याय यात्रा’ प्रारंभ हो रही है. आप सभी की सहभागिता न्याय के इस महायज्ञ को प्रदीप्त करेगी.’ इस कैप्शन के साथ अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की तस्वीर भी साझा की है। जिसमें वह हाथ में मशाल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों से की अपील

पूर्व सीएम ने इस यात्रा में लोगों से जुड़ने की अपील की है। आपको बता दें, कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा राजस्थान राज्य से भी होकर गुजरेगी. मणिपुर से महाराष्ट्र के बीच 14 राज्यों से होकर यह यात्रा गुजरने वाली है। वहीं 14 फरवरी से शुरु होने जा रही यह यात्रा 20 मार्च को समाप्त होने वाली है। इस यात्रा के दौरान करीब 6200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दूरी के साथ देश के 14 राज्य और 85 जिलों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। इन राज्यों में मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र का नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े:ऐसा दिखता है पीएम का दफ्तर, वीडियो में करवाया होम टूर, देखें वीडियो

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

‘अपने बुद्धिदाता’ के कृत्यों के लिए माफी मांगे कांग्रेसः सीएम योगी

CM Yogi to Congress: 9 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि…

May 9, 2024

Weather Update: तपती गर्मी से इन राज्यों को मिलेगी राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: मई महीने के शुरू होते ही देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना…

May 9, 2024

UP: असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे- प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka in Reabareli: कांग्रेस नेता और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में बीजेपी पर…

May 9, 2024

पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान, सीएम योगी बोले… देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Political Conflict: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान…

May 9, 2024

BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 14वीं सूची, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ इस नेता पर लगाया दांव

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया बीते मंगलवार को सम्पन्न…

May 9, 2024

लोग मुझसे कहते हैं कि मुझे सक्रिय राजनीति में आना चाहिए- रॉबर्ट वाड्रा

Robert Vadra on Politics: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति और रॉबर्ट वाड्रा…

May 9, 2024

This website uses cookies.