Advertisement
State

पंजाब के नए मुख्यमंत्री के सामने क्या हैं चुनौतियां?

Share
Advertisement

चंडीगढ़: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने के बाद बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश के दो नए डिप्टी सीएम भी साथ में थे। सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ पी सोनी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चरणजीत चन्नी काफी भावूक दिखे। उन्होंंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वो खुद एक साधारण परिवार से आते हैं। इसी कारण वो एक आम व्यक्ति की समस्याएं समझ सकते हैं।

साल 1966 के बाद से, जब राज्य का पुनर्गठन हुआ था। तब से ही पंजाब का इतिहास रहा है कि कोई भी दलित मुख्यमंत्री नहीं बना है। अब तक जितने भी CM बने हैं उनमें से सभी जट सिख थे। केवल पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को अगर छोड़ दिया जाए।

खुद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी एक रोयल परिवार से आते हैं। वो महाराजाओं के खानदान से आते हैं। ऐसे में राज्य में एक दलित मुख्यमंत्री बनना जो खुद आम जनता से उठ कर आया हो, उनके सामने काफी चुनौती होगी।

चन्नी ने केंद्र सराकर से किसान कानून वापस लेने की बात कही है और उन्होंने कहा है कि वो किसानों के साथ हैं।

साथ ही उन्होंने किसानों के बिजली और पानी की बिल माफ करने की बात कही है। उन्होंने आगे कहा कि अब तक के सभी के सभी बिजली और पानी के बिल फाड़ दिए जाएंगे।

इसके अलावा, राज्य में तमाम कर्मचारी जो कि अलग-अलग विभागों से हैं सरकार से वेतन बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे हैं और कुछ स्थाई होने के लेकर लगातार कई महीनों से काम पर नहीं लौट रहे हैं। उन सभी की समस्याओंं का समाधान होगा। लेकिन उन्हें जनता से थोड़ा वक्त चाहिए।

इसके अलावा पंजाब प्रभारी हरिश रावत ने भी चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा पहली बार पंजाब को एक साधारण मुख्यमंत्री मिला है।

 

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.