Advertisement
State

West Bengal: कांग्रेस के इकलौते विधायक टीएमसी में शामिल

Share
Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस के इकलौते विधायक बायरन बिस्वास सोमवार को सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में पश्चिम मेदिनीपुर जिले में पार्टी में शामिल हो गये। मुर्शिदाबाद जिले में अल्पसंख्यक बहुल सागरदिघी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बिस्वास सत्तारूढ़ पार्टी के जनसंपर्क अभियान तृणमूल नवज्वार के दौरान घाटाल क्षेत्र में टीएमसी में शामिल हो गए।

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘आज जनसंजोग यात्रा के दौरान अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में सागरदिघी के कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास हमारे साथ शामिल हुए। हम उनका तृणमूल कांग्रेस परिवार में तहे दिल से स्वागत करते हैं।’’ टीएमसी के ट्वीट में कहा गया, ‘‘भाजपा की विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण राजनीति के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए, आपने सही मंच चुना है। साथ मिलकर, हम जीतेंगे।’’

बिस्वास ने इस साल की शुरुआत में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सागरदिघी सीट जीती थी। इस तरह राज्य विधानसभा में कांग्रेस का खाता खुला था, क्योंकि 2021 के विधानसभा चुनावों में पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया था।

ये भी पढ़ें: Mahakal Lok: महाकाल लोक में लगी शिव मूर्तियां हो गई QR Code से लैस..

Recent Posts

Advertisement

Kasganj: राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Kasganj: यूपी के कासगंज में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Election 2024: इटावा में गरजे अमित शाह, पूछा- राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को?, अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

Election 2024: सपा के गढ़ पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में गरजे PM मोदी, बोले- जीवन की आखिरी सांस तक सिर्फ और सिर्फ आपके लिए जिऊंगा

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बल्लारी में जनसभा…

April 28, 2024

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

This website uses cookies.