Advertisement
Uttar Pradesh

Kasganj: राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Share
Advertisement

Kasganj: यूपी के कासगंज में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता पर बाबूजी कल्याण सिंह का ऋणी है। बाबूजी के नेतृत्व में ही पहली बार कल्याण सिंह के नेतृत्व मे़ प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। कल्याण सिंह पिछडों के कल्याण और राम जन्म भूमि के उद्धार के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने कासगंज शहर के बारह पत्थर मैदान में एटा लोकसभा प्रत्याशी राजबीर सिंह राजू भैया की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

Advertisement

विपक्ष पर बरसे अमित शाह

दरअसल गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर कासगंज शहर के बारह पत्थर मैदान में भाजपा के एटा कासगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया चुनावी जनसभा में पहुंचे। उन्होंने भगवान वराह, चामुंडा मंदिर, शीतला देवी को याद करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहाकि एक खेमा राम भक्तो पर गोली चलाने वालों का है, तो दूसरा खेमा राम मंदिर बनाने वालों का है। इसलिए आपको तय करना है, कार सेवको पर गोली चलाने वाली पार्टी सपा को वोट देना है, या राम मंदिर बनाने वालो को, में अखिलेश से पूछना चाहता हूं कि आपको राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला था या नही राहुल, सोनिया गांधी, मल्लिकाअर्जुन खड़गे, अखिलेश, डिंपल यादव निमंत्रण मिला, लेकिन कोई अयोध्या नहीं गया, क्योंकि उन्हे मालूम है कार सेवको पर गोली चलवाई थी।

पीएम ने जातिवाद और परिवारवाद को खत्म किया

वहीं उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है एससी, एसटी का आरक्षण भाजपा कभी हटाने नही देगी। राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो, ओबीसी का आरक्षण छीनने का काम आपने किया है। मोदी ने जातिवाद और परिवार बाद को समाप्त करके गरीबों के कल्याण का यज्ञ चलाया है। हर वर्ग के लोगों को ऊपर उठाने का काम मोदी ने किया है।

पीएम ने 3 करोड़ लोगों को दिया आवास

पीएम नरेंद्र मोदी जी ने 80 करोड़ गरीबो को प्रति व्यक्ति प्रति माह 05 किलो अनाज फ्री आफ कास्ट देने की शुरुआत की, और कासगंज एटा वालों गारंटी से कह देता हूं तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, 05 किलो अनाज 2029 तक मिलता रहेगा। उसको कोई रोकने वाला नही है। करोड़ों घरों में गैस का चूल्हा दिया, नल से जल दिया। 60 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये तक फ्री कास्ट इलाज देने का काम किया। अब तक मोदी जी ने तीन करोड़ लोगों को घर दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में गरजे PM मोदी, बोले- जीवन की आखिरी सांस तक सिर्फ और सिर्फ आपके लिए जिऊंगा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.