Advertisement

Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में चल सकती है तेज लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

heat Wave

Toady Weather Update

Share
Advertisement

नई दिल्लीः गर्मीयों में सबसे पहला ख्याल लू (heat Wave) का आता है और उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्य भीषण गर्मी और लू (heat Wave) की चपेट में हैं। अप्रैल माह का पहला हफ्ता चल रहा है और चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। भारतीय मौसम विभाग (weather department) के अनुसार उत्तर पश्चिमी हिस्से व मध्य भारत में अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन राज्यों में लू चलने या गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।

Advertisement

वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति के साथ कई हिस्सों में लू की स्थिति रहने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार के कुछ हिस्सों और जम्मू क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति संभव है। मौसम विभाग की माने अगले 5 दिनों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार और झारखंड में लू चलने की आशंका है।

जानिए किन इलाकों में चलेगी लू

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू चलने की संभावना है। जबकि अगले 3 दिनों तक गुजरात के उत्तरी हिस्सों में हीट वेव का प्रकोप देखने को मिल सकता है। उधर, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार के कुछ हिस्सों और जम्मू इलाकों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीट वेव यानी लू चलने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर तेज लू चलने के आसार है। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों लोगों को दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है जबकि रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऊना राज्य में सबसे गर्म, गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *