Advertisement

लालू-ललन पर बरसे विजय सिन्हा, महाभारत के किरदारों से तुलना

Vijay Sinha on JDU and RJD

Vijay Sinha on JDU and RJD

Share
Advertisement

Vijay Sinha on JDU and RJD: बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा(Vijay Sinha) ने लालू (Lalu), नीतीश(Nitish) और ललन सिंह(Lalan Singh) पर करारा जुबानी प्रहार किया है। उन्होने लालू के धृतराष्ट्र की संज्ञा दी तो वहीं ललन सिंह के बारे में कहा कि वो भीष्म पितामाह बनने की कोशिश कर रहे हैं। वो यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने केके पाठक(KK Pathak) को भी आड़े हाथों ले लिया। दरअसल वो जमुई में आयोजित जिला ईकाई की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने आए थे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारो से भी बात की।

Advertisement

Vijay Sinha on JDU and RJD: ‘दलित और अतिपिछड़े को सीएम बनाने में शर्म क्यों’

इस दौरान वह बोले के आखिर दलित और अतिपिछड़े वर्गों से कोई सीएम या डिप्टी सीएम क्यों नहीं बन सकता। उनको भागीदारी देने में शर्म क्यों आ रही है। दो परिवार और दो व्यक्ति, पिछले 33 सालों से यही सत्ता में हैं। आने वाले चुनाव में इन दो परिवार के लोग मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले।

Vijay Sinha on JDU and RJD: ‘सत्ता में बैठे लोग मौन धारण किए हैं’

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग वैसे ही मौन धारण किए हुए हैं जैसे महाभारत के समय धृतराष्ट्र और भीष्म पितामाह ने किया था। क्या यह बिहार को महाभारत की ओर धकेलने का प्रयास है। ललन सिंह को तो भीष्म पितामाह की संज्ञा भी नहीं दी जा सकती। हां लेकिन लालू धृतराष्ट्र की भूमिका में जरूर हैं।

Vijay Sinha on JDU and RJD: ‘तुष्टिकरण की राजनीति ठीक नहीं’

उन्होंने चिराग पासवान की मुस्लिम को डिप्टी सीएम या सीएम बनाने की मांग को खारिज़ कर दिया। उनका कहना था कि यह तुष्टिकरण की राजनीति है। ऐसी राजनीति ठीक नहीं।

केके पाठक को बनाया जा रहा मोहरा- विजय सिन्हा

उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बारे में कहा कि उन्हें मोहरा बनाया जा रहा है। जब बालू में लूट मचानी थी तो उसका जिम्मा, जब मद्य निषेध विभाग में लूट मचानी तो उसका जिम्मा केके पाठक को दिया गया। अब शिक्षा विभाग को तहस-नहस करने की कोशिश है।

ये भी पढ़ें: संकल्प यात्रा में लिया अधिकारों के लिए संघर्ष करने का प्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *