Advertisement

Uttarakhand News : मसूरी में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,नगर पालिका में भी तालाबंदी

Uttarakhand News :

Uttarakhand News :

Share
Advertisement

Uttarakhand News : मसूरी में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ भव्य प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ के शहर अध्यक्ष गुलशन कुमार ने मसूरी अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया। जिनके नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद मसूरी पहुंचे और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ हीं नगर पालिका के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया।

Advertisement

Uttarakhand News : सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

इस मौके पर मसूरी अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ हीं मांग ना पूरी होने पर,आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ काम करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान मसूरी अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मसूरी अध्यक्ष गुलशन कुमार और महासचिव राहुल चेनालिया ने कहा कि,प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी की सरकार की अनदेखी के कारण के की सफाई कर्मचारी बेहद परेशान हैं। यही नहीं ! सरकार उनकी मांगों को अनदेखी कर रही है,जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Uttarakhand News : सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश

उत्तराखंड के समस्त निकायों से ठेका प्रथा को समाप्त करना,गैर सरकारी कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण करना तथा डॉक्टर ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिश को तुरंत लागू करना व पुरानी पेंशन को लागू किए जाने को लेकर कर्मचारी निरंतर मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर कई बार बैठक भी हो चुकी है। परंतु सरकार और प्रशासन के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वहीं ! हाईकोर्ट नैनीताल के निर्देशों के क्रम में अधिकतम दस वर्षों से कार्यरत समिति, संविदा,दैनिक मजदूर व तदर्थ कर्मचारियों को तत्काल नियमित किये जाने की मांग की जा रही है।

Uttarakhand News : अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाने की चेतावनी

परन्तु प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा। जिससे कर्मचारियों में रोष का माहौल है। इस दौरान संघ अध्यक्ष ने आगे कहा कि,प्रदेश का सफाई कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है । सफाई कर्मचारी पूरे प्रदेश भर की साफ सफाई कर लोगों को स्वस्थ वातावरण देने का काम कर रहे हैं। वहीं ! सरकार उनके स्वास्थ्य की चिंता नहीं कर रही । यहां तक कि,उनका जीवन बिमा के साथ स्वास्थ्य लाभ व सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे उन्होंने कहा कि,अगर सरकार उनकी विभिन्न मांगों को लेकर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो जल्द प्रदेश में सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल और अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ काम करने के लिये मजबूर हो जाएंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और शासन प्रशासन की होगी।

मसूरी से सुनील सोनकर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ेंः http://Sandeshkhali News: संदेशखाली में खत्म हुआ चोर-पुलिस का खेल,महीनों बाद ED के हत्थे चढ़ा शाहजहां शेख

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *