Advertisement

Uttarakhand: मोदी सरकार सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए गंभीर- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Soldier Welfare Minister Ganesh Joshi

Soldier Welfare Minister Ganesh Joshi

Share
Advertisement

Uttarakhand: उत्तराखंड में आज(27 दिसंबर) पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन का 29वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) भी मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी (Cm Pushkar Singh Dhami)की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कितनी गंभीर है। सीएम धामी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिक और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

Advertisement

Uttarakhand मोदी सरकार सैनिकों का करती है सम्मान

बता दें कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अठूरवाला, भानियावाला देहरादून स्थित हिलेरी वाटिका में आयोजित उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के 29वां स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारीजनों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों के सम्मान ओर उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कितनी गंभीर है।

ये भी पढ़ें: Dehradun: घर के आंगन से बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह जंगल में मिला शव

गणेश जोशी ने सीएम धामी का किया आभार व्यक्त

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिक और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके लिए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

(देहरादून से शुभांगी भट्ट की रिपोर्ट)

Follow Us On: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें