Advertisement

Uttarakhand: मंत्री गणेश जोशी ने दी अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Share
Advertisement

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून डाकरा स्थित बद्रीविशाल वैंडिग प्वाइंट में शहीद दुर्गामल्ल मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह एवं अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Advertisement

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां भी दी गई।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है।

वर्तमान में नारी हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों में देवतुल्य स्थान मिला है।

इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानी जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा प्रदेश में धामी सरकार इस ध्येय का साथ कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें