Advertisement

Uttarakhand: लव जेहाद के बढ़ते मामलों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त

Share
Advertisement

उत्तराखंड में लगातार सामने आ रहे लव जेहाद के मामलों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को इन मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देवभूमि की संस्कृति से खिलवाड़ की किसी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisement

उत्तराखंड में लव जेहाद के बढ़ते मामलों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को इन मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में पुलिस और शासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम धामी ने लव जेहाद के मामलों में आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसा सोची समझी साजिश के तहत किए जाने की आशंका है।

इसलिए इन मामलों के साजिशकर्ताओं पर कानूनी लगाम कसी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि की है। ऐसे में राज्य की डेमोग्राफी बदलने के किसी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बाहर से आकर रह रहे संदिग्ध लोगों के वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि लव जेहाद के मामलों को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। उत्तरकाशी जिले में हुई घटना में यही देखने को मिला है। ऐसे में जनता में आक्रोश बढ़ने से राज्य का शांत माहौल खराब हो सकता है। इसलिए लव जेहाद के मामलों में आरोपियों पर पुलिस तेजी से एक्शन ले।

सीएम धामी ने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों को सॉफ्ट टारगेट समझने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब जनता भी जागरुक हो चुकी है और सरकार भी इन मामलों में कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें