Advertisement

Uttarakhand: बीजेपी के महाजनसंपर्क अभियान की मियाद बढ़ी

Share
Advertisement

उत्तराखंड में बीजेपी की महाजनसंपर्क अभियान 5 जुलाई तक जारी रहेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि अभियान के दौरान कोई घर अछूता नहीं रहे इसके लिए अभियान की अवधि बढ़ाई गई है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता घर घर जाकर 24 के चुनावी रण के लिए जनसमर्थन सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement

केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर बीजेपी ने एक महीने का महाजनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के तहत बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याण की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जनता को जानकारी दी। बीजेपी के केंद्रीय नेताओं ने भी कार्यक्रमों में शिरकत कर अभियान को गति दी।

महाजनसंपर्क अभियान की अवधि 30 जून तक तय की गई थी लेकिन उत्तराखंड में इसे 5 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि खराब मौसम के कारण कई कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। वहीं घर घर संपर्क करने के अभियान में भी रुकावट आई। इसलिए 5 जुलाई तक अभियान जारी रहेगा जिससे कोई घर नहीं छूटने पाए।

महेंद्र भट्ट ने कहा है कि जनसंपर्क अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह दिखाया है। और इसी उत्साह के साथ 5 जुलाई तक अभियान जारी रहेगा जिससे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के प्रचार से कोई घर अछूता नहीं रहे और 24 के चुनावी के लिए जनता का समर्थन भी सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand:  कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी- सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें