Advertisement

Uttarakhand: तीर्थ/पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई, वसूला गया 10 लाख रू. जुर्माना

Share
Advertisement

तीर्थस्थलों और पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग और नशा करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा छेड़ रखा है। पुलिस ने इस अभियान के तहत अभी तक डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लगभग 3 हजार  लोगों के चालान किए गए हैं। हुड़दंग और नशा करने वालों से 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया है।

Advertisement

प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थस्थलों और पर्यटक स्थलों की शुचिता बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा छेड़ रखा है। सोशल मीडिया में लगातार वायरल होते वीडियोज और धर्मस्थलों पर अमर्यादित आचरण की शिकायतों के मद्देनजर पुलिस ने ये अभियान छेड़ा है। इस अभियान के तहत धार्मिक स्थलों, पर्यटक स्थलों और नदियों के किनारे हुड़दंग या नशा करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। धार्मिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, हुड़दंग करने वाले और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस चालान के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज कर रही है।

हुड़दंगियों को उत्तराखंड और देवभूमि की मर्यादा सिखाई जा रही है। इसके साथ ही उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। पुलिस ने इस अभियान के तहत प्रदेश में अभी तक 162 लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही लगभग 3 हजार लोगों के चालान किए गए हैं। हुड़दंग और नशा करने वालों से 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को इस अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने के निर्देश दिए हैं जिससे चारधाम यात्रा के साथ ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी शुचितापूर्ण माहौल बना रहे।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: केदारनाथ धाम में स्थापित होगी 60 कुंतल वजनी कांसे की बनी ‘ऊँ’ की आकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें