लक्सर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व BJP विधायक संजय गुप्ता, मुहैया कराया आटा
![](https://hindikhabar.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-23-at-1.22.03-PM-1024x560.jpeg)
लक्सर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हैं। वहीं नदी नाले उफान पर है और सड़को का बुरा हाल है। तालाब में जल स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि गली मोहल्लों में से लेकर घरों में बरसात का पानी भरा हुआ है। बता दें कि बीते दिनों से सरकार के आदेश पर लक्सर में बाढ़ पीड़ितो को राशन बांटा जा रहा है। इसी बीच लक्सर के पूर्व BJP विधायक संजय गुप्ता ने लक्सर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की दूसरी बार मदद की हैं।
लक्सर बस स्टैंड परिसर में वितरित किए आटे के कट्टे
आपको बता दें कि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने लक्सर रोडवेज बस अड्डे पर बाढ़ पीड़ितों को इकट्ठा कर दस-दस किलोग्राम आटे के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि बाढ़ से बरबादी को लेकर वे बहुत दुःखी हैं। उनकी पार्टी की सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से उन्होंने अपने स्तर से इस एक हजार बाढ़ पीड़ितों को दस दस किलो आटे के पैकेट बाटे है और उनका प्रयास यही रहेगा कि बाढ़ प्रभावितों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाया जाए।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand News: लक्सर में बाढ़ पीड़ितों को राशन बांट रहे संग्रह अमीन के साथ मारपीट