Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर PM मोदी ने भी दी बधाई 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर PM मोदी ने भी दी बधाई 

Share
Advertisement

आज उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। प्रदेश में मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। बीजेपी युवा मोर्चा उनके जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। मुख्यमंत्री को सुबह से जन्मदिन की बधाई देने वालों की भीड़ है। बीजेपी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे और जन्मदिन की शुभकामना दी। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। वहीं जन्मदिन की बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कई बीजेपी नेता शामिल हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच काटा केक

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री को बधाई दी। प्रधामंत्री का कहना है कि उन्हें उत्तराखंड में किया गया विकास कार्य पसंद आया। प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभचिंतकों के अभिवादन का स्वागत किया। 15 सितंबर को दिल्ली से वापस आने पर मुख्यमंत्री धामी बनियावाला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में प्रवेश किया और उन्होंने वहां केक काटकर बच्चों के साथ समय बिताया। बच्चे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बहुत खुश दिखाई दिए। बीजेपी ने मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर राज्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। ब्लड डोनेशन कैंप और मंदिरों में विशेष पूजा की गई है।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी, धामी सरकार ने सभी डीएम को किया अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *