Advertisement

लक्सर: देश के कोने कोने की मिट्टी से महकेगा दिल्ली का उपवन

Share
Advertisement

सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने लक्सर में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी ओबीसी मोर्चा के सदस्य सहदीप चौधरी के आवास पर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों, भारत मां के लाल को याद किया जा रहा है।

Advertisement

जिनकी कुर्बानी के बाद आज देश आजाद हुआ है। कहां कि बच्चों के कोमल अमन मस्तिक में देश की आजादी के लिए संघर्ष और अमर शहीदों की बलिदानों की जानकारी रखने के लिए यह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कदम से कदम मिलाकर देश को विकास के पद पर आगे बढ़ा सके। कहा कि हमने माटी को माटी नहीं माना बल्कि यह हमारी मां है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव के कोने-कोने से लगभग ढाई लाख से भी अधिक गांव की माटी ग्राम सभाओं से उन स्थानों से जहां पर भारत के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, एकत्र होकर संकल्प के साथ दिल्ली जाएगी। कहां की यह देश की माटी का सवाल है। इसमें किसी भी दल को पीछे नहीं रहना चाहिए। वह भी आगे आकर इस अभियान में शामिल हो यह मिट्टी पूरे देश से कलश में एकत्र होकर कर्तव्य पथ पर जाएगी और उसके बाद इससे एक ऐसा उपवन बनाया जाएगा। जिसको देश याद रखेगा। जिसमें पूरे देश की माटी की खुशबू महकेगी। जिस देश की भावनाएं सशक्त में मजबूत होगी। इससे पहले सांसद निशंक ने ऐथल, बुक्कनपुर, व दाबकी गांव में कार्यक्रम को संबोधित किया।

रिपोर्टर जसवीर सिंह

ये भी पढ़ें: मसूरी: 500 साल बाद भ्रमण पर निकले नाग देवता, फूलों से हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *