Advertisement

मसूरी में भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा धूमधाम के साथ मनाया हरितालिका तीज महोत्सव

Share
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून महिला मोर्चा मसूरी द्वारा हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। मसूरी राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल, प्रदेश महामंत्री गीता रावत,महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषाओं में सांस्कृतिक और लोकगीत प्रस्तुत किए जिससे सभी के मन को मोह लिया। वहीं महिलाओं ने एक दूसरे को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं दी।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड त्योहारों का प्रदेश है। जहां पर सभी लोग एक दूसरे के त्यौहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। हरतालिका तीज पार्वती और भगवान शिव के मिलन का पर्व है महिलाएं बड़े हर्षाल्लेस के साथ मनाती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत सरकार देश में बनने जा रही है। महिला मोर्चा द्वारा सभी बूथ स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है।

वहीं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने को लेकर ग्राम सभाओं के माध्यम से विभिन्न योजना के तहत महिलाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर सरकार पूरी तरीके से तत्पर है अंकिता भंडारी के हत्यारों को जेल में डालने का काम सरकार द्वारा तत्काल किया गया ।इस मौके पर देहरादून महानगर की भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा की हर साल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हरतालिका तीज पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पति की दीर्घायु व परिवार में सुख-समृद्धि के की कामना करते है। उन्होने कहा कि सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का बड़ा महत्व होता है।

रिपोर्टर सुनील सोनकर

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: शुभम बधानी ने शुरू की घोड़ा लाइब्रेरी, आपदा में बच्चों तक पहुंचा रहे पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *