Advertisement

भूस्खलन के ट्रीटमेंट को लेकर सरकार ने दी 22 करोड़ 75 लाख की स्वीकृति, मसूरी में खुशी की लहर

Share
Advertisement

मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास लगातार हो रहे भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो रहा है जिस कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लेकिन सरकार द्वारा ₹22 करोड 75 लाख की स्वीकृति दे दी गई है जिसके बाद मसूरी में खुशी की लहर है।

Advertisement

ये है पूरा मामला

मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास हो रहे लगातार भूस्खलन के ट्रीटमेंट को लेकर सरकार द्वारा ₹22 करोड 75 लाख की स्वीकृति दे दी गई है। जिसके बाद मसूरी में खुशी की लहर है। मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में ग्रीन चौक पर एकत्रित हुए और आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

मसूरी को एक और सौगात दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल और मसूरी टैक्सी कार आनर्स एसोसिएषन के सचिव सुंदर सिंह पवार ने कहा कि काफी लंबे समय से मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास पर भूस्खलन हो रहा था।

जिस समय-समय पर मार्ग बाधित हो जाता था। वहीं कई बार कई वाहन भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया और अब पहाड़ के ट्रीटमेंट को लेकर 22 करोड़ 75 लख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

जल्द पहाड़ के ट्रीटमेंट का काम शुरू कर दिया जाएगा वह अर्पेल 2024 तक पूरा कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी के विकास को लेकर लगातार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मसूरी के विकास के लिये काम कर रहे हैं। जिसको लेकर मसूरी को तहसील का दर्जा दिया गया।

वहीं मसूरी में कृषि मंडी स्थापित किए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मसूरी में ट्रैफिक जाम से निपटने को लेकर करीब एक हजार करोड़ की लागत से टनल का निर्माण कराया जा रहा है। मसूरी के माल रोड को खूबसूरत और व्यवस्थित किया जाने को लेकर 7 करोड़ से काम किया जा चुका है। मसूरी में पेयजल की समस्या को लेकर 144 करोड़ रुपए की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का काम पूरा हो चुका है।

मसूरी के आसपास के पर्य तन क्षेत्र को विकसित किए जाने को लेकर करीब 23 करोड़ से जॉर्ज एवरेस्ट हाउस और आसपास के क्षेत्र का जीणोउद्वार किया गया है। जो अपने आप में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है और आने वाले समय पर मसूरी में पर्यटकों को दबाव कम करने के लिए आसपास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी की जनता के अपार समर्थन और सहयोग से विकास के काम तेजी से किया जा रहे हैं जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

रिपोर्टर सुनील सोनकर

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब हिन्दी में भी होगी MBBS की पढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *