Advertisement

उत्तराखंड में बेटियों के लिए खुशखबरी, जल्द कराई जाएगी महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती

Share
Advertisement

उत्तराखंड में अब जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सरकार की ओर से भर्ती को लेकर शासन देश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि संभवतः अगस्त महीने के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
प्रदेश की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। उत्तराखंड में इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस के कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इनमें पुरुष व महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं। अब महिला होमगार्ड के खाली पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Advertisement

सीएम धामी ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तर काशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें : ‘150 काम’ समापन के अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा ‘बिना रुके बिना थके 50 दिन 50 काम’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें