Advertisement

Election 2024: चुनाव से पहले सीएम धामी ने लगाई लोकार्पण और शिलान्यास की झड़ी, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

Uttarakhand News

Uttarakhand News

Share
Advertisement

Election2024: लोकसभा चुनाव आचार सहिंता लगने से पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण और शिलान्यास की झड़ी लगा दी है। सूबे में एक के बाद एक लोकार्पण और शिलान्यास पथ्थर लगा कर जानता को चुनाव से पहले लुभाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जहाँ उधम सिंह नगर के बाजपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित हुए लाभार्थी सम्मान समारोह एवं जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया, वहीं इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील परिसर से इंटर कॉलेज मैदान तक रोड शो निकाला। जहां भारी संख्या में लोगों में उत्साह देखने को मिला।

रोड शो निकालकर जनसभा को किया सम्बोधित

आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के चलते बाजपुर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर में रोड शो निकला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। इसके उपरांत बाजपुर के इंटर कॉलेज मैदान में लाभार्थी सम्मान समारोह एवं जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 16 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

20 गांव की 5838 एकड़ भूमि का आंदोलन जल्द हो खत्म

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर है। उन्होंने कहा कि बाजपुर में होने वाली बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की लोगों से अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि को लेकर चल रहे आंदोलन को जल्द समाप्त करने की बात कही।

रोड शो मे सीएम का किया गया खूब स्वागत

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि आज बाजपुर में सीएम ने रोड शो किया जिस दौरान लोगो ने सीएम का खूब स्वागत किया। बाद उसके आचार सहिंता लगाने से पहले करोडो रूपए की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किये साथ में चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में लोकार्पण और शिलान्यास करने के सवाल पर उन्होंने विपक्ष पर तीखे बार किये हैं। उन्होंने कहा की उन्हें क्या दिक्क़त है कोई गलत काम थोड़ी ना कर रहें हैं कर तो विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें- http://Loksabha Election 2024: मां से किया वादा पवन सिंह करेंगे पूरा, शत्रुघ्न सिन्हा के सामने लड़ेंगे चुनाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *