Advertisement

डीडीहाट महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सबसे बड़ी विवेकानंद की मूर्ति का किया अनावरण

Share
Advertisement

देहरादून:  पिछले एक सप्ताह से नगर पालिका परिषद डीडीहाट के द्वारा चल रहे महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक समापन प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। पहली बार डीडीहाट पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल और नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल के नेतृत्व लोगों फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने सबसे बड़ी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण भी किया। उन्होनें ट्वीट करके कहा – आज पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुंचने पर सभी ग्रामवासियों द्वारा पूरे उत्साह से स्वागत किया गया। आप सभी स्वजनों के आशीर्वाद और अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार।

Advertisement

डीडीहाट महोत्सव का समापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट जिले की मांग सहित विभिन्न मांगों को सीएम के सामने रखा। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी कुमाऊँनी भाषा में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की डीडीहाट मेरा घर है घर में कोई कमी नही होने दिया जायेगा। इस मौके पर डीडीहाट नगर पालिका परिषद के द्वारा प्रदेश की सबसे बड़ी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया।

साथ ही इस मौके पर उन्होंने डीडीहाट महोत्सव को राजकीय मेला धोषित करने के साथ ही  डीडीहाट जिले पर शीघ्र कार्रवाई करने के साथ ही डीडीहाट से मलयनाथ मंदिर के लिए रोपवे सहित डीडीहाट नगर क्षेत्र के विभिन्न धोषणा। सीएम ने कुमाऊँनी भाषा में अपना संबोधन किया। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा भी मौजूद थे। रिपोर्ट- प्रदीप महरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *