Advertisement

पत्नी ने अपने आशिक हेडमास्टर संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शमशान में फेंका शव

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बीस दिन पूर्व एक युवक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके आशिक प्राथमिक विद्यालय (सरकारी स्कूल)के हेडमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह हत्या अवैध सम्बन्धों में रोड़ा बनने के चलते हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं।

Advertisement

यह है पूरी ख़बर

गौरतलब है कि बिहार राज्य के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के करजनिया गांव के रहने वाले चंद्रमा सिंह उम्र 45 की यूपी के देवरिया जिले के भाटपाररानी के अहिरौली तिवारी में ससुराल था। 28 जून की सुबह चंद्रमा सिंह की डेड बॉडी अहिरौली तिवारी गांव के दक्षिण में स्थित श्मशान घाट के किनारे मिली थी। इस घटना में मृतक के भाई अमरजीत की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध थाना भाटपाररानी पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी। थाना प्रभारी टी जे सिंह की विवेचना में यह पता चला कि पत्नी अक्सर अपने मायके अहिरौली तिवारी में ही रहती है। इसकी मां गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करती है। इस दौरान विद्यालय के हेड मास्टर सुभाष यादव की नजदीकियां सुधा से बढ़ गयी। क्योंकि सुधा कभी-कभार अपनी माँ की जगह विद्यालय में MDM बनाने आती थी तो कभी हेडमास्टर साहब अपने रसोइया के घर सुधा से मिलने चले जाते थे।

चंद्रमा सिंह यानी सुधा के पति को अवैध सम्बन्धों की जानकारी हो गयी जिसे लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। 27 जून की रात वह अहिरौली तिवारी यानी अपने ससुराल पहुंच गया। हत्या की वारदात को पत्नी सुधा और उसके प्रेमी हेडमास्टर ने अंजाम दिया। दोनों ने चंद्रमा की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को भूसे के अंदर छिपाए रखा और अगले दिन मौका मिलते ही शव को गांव के शमशान घाट की तरफ फेंक दिया।

SP संकल्प शर्मा ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी जो स्कूल का हेडमास्टर है उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इनके द्वारा ही चंद्रमा सिंह की गला दबाकर हत्या की गई थी।

ये भी पढ़ें: UP: भू-जल संरक्षण साप्ताहिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, लोगों को किया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *