Advertisement

Uttar Pradesh: महिला ने युवक पर चाकू से किए कई वार, उतारा मौत के घाट

Share
Advertisement

Ghazipur: रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बड़ेसर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में युवक की उसकी प्रेमिका ने ही चाकू मारकर हत्या दी। रविवार सुबह युवक का शव प्रेमिका के कमरे में बेड पर मिला। पुलिस ने हत्यारोपी महिला केसरी देवी पत्‍नी अरविंद राम को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

यह है पूरा मामला

केसरी देवी मनोरथपुर गांव में सफाईकर्मी है। आरोपी महिला का कहना है कि वो (मृतक) उसे परेशान करता था, मना करने पर भी नहीं मानता था। घर आकर लड़ाई करता था, इसलिए गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। बड़ेसर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी मनीष कुमार सिंह (26) बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका पास के ही गांव निवासी इस 35 वर्षीय महिला के घर आना-जाना था। महिला दो बच्चों के साथ अकेली ही रहती है। आरोपी महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है।

पेट और चेहरे पर चाकू से किए कई वार

युवक द्वारा महिला को परेशान करने के संदर्भ में पहले पंचायत भी हो चुकी है। रविवार रात महिला के दोनों बच्चे उसी गांव स्थित पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे। महिला अपने घर में अकेली थी। देर रात मनीष भी वहां पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बेड पर मिला। पेट और चेहरे पर धारदार चाकू से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ जारी है।

मृतक का आरोपी महिला के घर था आना-जाना

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। उसका कहना है मनीष उसके घर आता-जाता था। पूर्व में थाने में पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन वह उसे परेशान करता था। इसी से आजिज आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

(गाजीपुर से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: संभल में 6 माह की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली मासूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें