Advertisement

Uttar Pradesh: विरोधियों पर भड़के रवि किशन, कहा- जो गलत करेगा उसे दंड मिलेगा

गोरखपुर लोकसभा सांसद रवि किशन

Share
Advertisement

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को एनेक्सी भवन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया है। इस दौरान सांसद विराधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ी करने वाली सपा व समाज में भय पैदा कर रहे माफियाओं पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताया।

Advertisement


बजट को बताया ऐतिहासिक

सांसद रवि किशन ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकसित हो रहा प्रदेश है। तेजी से हुए विकास ने यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। इस सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश को नई ऊंचाई देगा। यह बजट एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। जिससे प्रदेश एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था व देश 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। प्रदेश में रोजगार का सृजन होगा। औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।


पूर्वांचल का होगा तीव्र विकास

सांसद रवि किशन ने कहा कि इस बजट में गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल की गति को एक नई दिशा व ऊंचाई मिलेगी। गोरखपुर उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर है। यहां नेपाल, बिहार व पूर्वांचल के तमाम जिलों के लोग निवास करते हैं ऐसे में एक नये गोरखपुर का निर्माण बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी। शहर का विस्तार होगा। तमाम सुविधाएं बढ़ेगी।


माफियाओं के पोषक आज कानून व्यवस्था पर उठा रहे सवाल

सांसद रवि किशन ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों और माफियाओं के पोषक आज कानून की बात कर रहे हैं। गुंडाराज को बढ़ावा देने वाली सपा आज प्रदेश की कानून व्यवस्था की बात कर रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश माफियाओं से मुक्त हुआ है। कानून व्यवस्था बनी है। सभी को न्याय मिल रहा है। ऐसे में विरोधियों की यह हरकत निंदनीय है। जहां सीएम योगी पूरे प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रहे हैं ऐसे में विरोधियों को कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए न कि प्रदेश की विकास को कम करना चाहिए।

न्याय सबके लिए बराबर है

सांसद ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कहा कि सीबीआई अपने आप में एक बहुत बड़ी संस्था है। अगर उनकी गिरफ्तारी हुई है तो कोई तथ्य,कोई साक्ष्य जरुरु रहे होंगे। जो कोई भी हो न्याय सभी के लिए है और वो गिरफ्तार होगा।

ये भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया को पांच दिन की CBI रिमांड, नहीं मिल पाई कोर्ट से जमानत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें