Advertisement

UP: मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन, ऊठाई ये मांग

Share
Advertisement

विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने, अनावश्यक निलंबन किए जाने, संघीय पदाधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाकर कार्रवाई किए जाने का विरोध किया। दरअसल, मंगलवार को उप्र लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के परिसर में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलमबंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया।

Advertisement

हड़ताली ‌कर्मियों ने कहा कि वृत्तीय कार्यालय कानपुर से मृतक आश्रित के रूप में सेवायोजित किए जाने वाले आश्रितों को कनिष्ठ सहायक के पद पर शैक्षिक योग्यता होने के बाद भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति दिए जाने, कर्मचारियों स्थानांतरण होने के एक साल बीतने के बाद भी कार्यमुक्त नहीं किए जाने। जिलाध्यक्ष का निलंबन आदेश तत्काल निरस्त किए जाने, अधीक्षण अभियंता को लिखे गए समस्या संबंधी पत्रों पर कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन बताते हुए पदाधिकारियों के पदनाम से स्पष्टीकरण मांगने संबंधी मांगें शामिल हैं।

क्षेत्रीय महामंत्री प्रीतम कुमार शर्मा ने कहा कि अधीक्षण अभियंता की हठधर्मिता व कर्मचारी विरोधी नीति के कारण मजबूरी में संघ को धरना प्रदर्शन/ हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। इसकी जिम्मेदारी विभागीय हठधर्मी अधिकारियों की होगी।

हड़ताली कर्मियों से कहा कि वह किसी प्रकार के दबाव में न आएं और कलम बंद हड़ताल को सफल बनाएं। संगठन किसी भी कर्मचारी का किसी भी परिस्थिति में अहित नहीं होने देगा। हड़ताल में प्रवीण पांडे, ब्रजेश कुमार शर्मा, अंशुल चौहान, पीके श्रीवास्तव, जयनारायण, रामकुमार, ब्रजेंद्र यादव,राहुल, सूरज ठाकुर, इंसाफ अली, अमरदीप सक्सेना आदि कर्मचारी नेता शामिल रहकर धरना प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:UP: रोता-बिलखता रहा बच्चा पर शख़्स लगाता रहा शरीर पर खौलते दूध का लेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें