Advertisement

UP: श्रावस्ती में पोलिंग पार्टियां हो रहीं रवाना, कल होगा मतदान

Share
Advertisement

श्रावस्ती में कल यानी 4 मई को नगर निकाय के चुनाव होने हैं जिसको लेकर आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है। जनपद में दो नगर निकाय सीटों पर चुनाव होना है। इसमें एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत में कल 4 मई को वोट डाले जाएंगे। जिसको लेकर आज से ही नवीन गल्ला मंडी भिनगा से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है।

Advertisement

श्रावस्ती में कल प्रथम चरण को नगर निकाय का मतदान होना है। जिसको लेकर आज से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई है। जनपद में एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत पर कल वोट डाले जाएंगे। जिसमें भिनगा नगर पालिका में 25 वार्डो में, 17 मतदान केंद्र और 50 मतदान स्थलों पर 36593 वोटर, 9 अध्यक्ष पद और 132 सभासदों के लिए वोट करेंगे।

तो वहीं इकौना नगर पंचायत में 12 वार्डो में 4 मतदान केंद्र और 17 मतदान स्थल पर 12485 मतदाता, 6 अध्यक्ष पद भाग, 53 सभासदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वंही सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सभी मतदान केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। वंही जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है और निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा। जिसके लिए व्यापक इंतजाम है।

रिपोर्ट: अभिषेक सोनी

ये भी पढ़ें:UP: निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, मजिस्ट्रेटों की भी हुई तैनाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें