Advertisement

UP Paper Leak: UP पेपरलीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी सफलता

Share
Advertisement

UP Paper Leak: अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा अब एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। माना जाता है कि आरोपी पहले भी कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है। वह पिछले कई दिनों से पुलिस की तलाश में था।

Advertisement

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की एक टीम ने कंकडखेड़ा मेरठ से आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का निवासी है। यूपी पुलिस ने पेपर लीक मामले में अब तक 300 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

आरोपी ने बहुत से खुलासे किए

पुलिस ने बताया कि राजीव नयन मिश्रा को मंगलवार की शाम यूपी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी प्रयागराज के अमोरा क्षेत्र का निवासी है। वह फिलहाल 97 भरत नगर जेके रोड भोपाल में रहता था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राजीव ने अपने गैंग के साथ गुड़गांव के एक रिसोर्ट में पत्र पढ़ा था।

पेपर लीक मामले में पहले भी जेल गया था

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले भी कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक किए हैं। उसका नाम हाल ही में NHM घोटाले से भी जुड़ा था। उत्तर प्रदेश के अलावा, वह ग्वालियर, मध्य प्रदेश और यूपी टेट पेपर लीक मामले में कौशांबी जेल में भी रह चुका है। एसटीएफ दल अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Election 2024: PM मोदी आज नमो रैली को वर्चुअली करेंगे संबोधित, कार्यकर्ताओं से करेंगे बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें