Advertisement

UP: सुहागरात के दिन दुल्हन ने किया बड़ा कांड! सदमे में दूल्हा…थाने पहुंचा मामला

UP

UP

Share
Advertisement

UP: चित्रकूट जनपद में शादी से विदा होकर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन मौका पा कर सोने चांदी के जेवरात और 30 हजार की नगदी लेकर फरार हो गई। जिससे दूल्हे पक्ष में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव का है। जहां अशोक नाम के युवक की शादी मऊ तहसील के शिकरी गांव की रहने वाली निशा नाम की युवती से तय हुई थी, शादी की तारीख 18 अप्रैल निकली थी। दूल्हा अशोक कुमार रीति रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ बरात लेकर दुल्हन निशा के घर पहुंचा था और पूरे नेगचार के साथ शादी भी संपन्न हुई थी।

बरात लौटने के बाद दुल्हन हो गई फरार

अगले दिन बारात विदा होकर दुल्हन को लेकर वापस 3 बजे घर लौट आई, तभी दूल्हे पक्ष के लोग आगे के नेगचार करने पर जुटे हुए थे। रात 8 बजे दुल्हन ने मौका पाकर लड़के पक्ष की लाखो के जेवरात और 30 हजार की नगदी लेकर पीछे के गेट से फरार हो गई। जब लड़के पक्ष के परिजन नेगचार के लिए दुल्हन को कमरे लेने के लिए पहुंचे तो दुल्हन गायब थी, तभी उन्होंने जेवरात से भरे बक्से को देखा तो जेवरात और नगदी गायब थी जिसके बाद पीड़ित दूल्हे और उसके परिजनों ने खूब दुल्हन को ढूंढा लेकिन उसका कही सुराग नहीं लगा।

दूल्हे ने की थाने में शिकायत

पीड़ित दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया है। दुल्हन के मां बाप को पुलिस ने बुलाकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पीड़ित दूल्हे का कहना है कि उसकी दुल्हन ने क्यों ऐसा किया उसे नही पता, शादी के पहले उसकी बात होती थी, उसने कभी उसने कुछ नही बताया, उसके तरफ से फोन नही आता था, जब वह फोन लगाता था तभी बात होती थी।

पुलिस कर रही जांच

दुल्हे ने बताया कि बारात आने के बाद वह घर पर लगातार फोन से बात कर रही थी किसी से और रात में मौका पाकर जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई है। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि दूल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन के जेवरात और नगदी लेकर फरार होने की सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हुई होगी, फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है जल्द ही लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट- जिया उल हक़, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: IPL 2024: GT या PBKS मे किसका GAME OVER, क्या बारिश डालेगी खलल ? देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें