Advertisement

UP Nikay Chunav: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, ‘सरकार बुरी तरह से फेल…’

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 मई को कुल 37 जिलों मे मतदान होना है। अंतिम दौर में सभी पार्टियां अपने बड़े नेताओं व दिग्गजों से सियासी समीकरण साधने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके चलते आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर देहात के रसूलाबाद नगर पंचायत पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर सीधे निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार जमीनी मुद्दों को पूरा करने में पूरी तरीके से फेल हुई है। जिसकी वजह से जनता इस बार उन्हें नकार देगी।

Advertisement

सरकार के मंत्री जहां इस नगर निकाय चुनाव में जीतकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल सरकार की नीतियों को फेल बता रहे हैं। कानपुर देहात जिले में भी दूसरे चरण में मतदान होने जिसको देखते हुए जनपद में सपा बसपा कांग्रेस सभी पार्टियों के पदाधिकारियों की जनसभा वह बैठकों का दौर जारी है।

आज शाम 6:00 बजे के बाद प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कानपुर देहात पहुंचे, जहां पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रसूलाबाद पंचायत में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया वही रोचक बात यह सामने निकलकर आई कि अचानक भाषण के दौरान हुई अजान में अखिलेश यादव ने अपना भाषण रोक दिया, वहीं अखिलेश यादव ने सीधे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव जनता के मूलभूत जरूरतों से जुड़े हुए होते हैं जिनको पूरा करने में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बुरी तरह से फेल हुई है, जिसकी वजह से आने वाले चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में होंगे।

(कानपुर देहात से जुबैर अहमद की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *