Advertisement

UP News: इंडिया गठबंधन देख रहा है मुंगेरीलाल के सपने- कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

Cabinet Minister Lakshmi Narayan Chaudhary

Cabinet Minister Lakshmi Narayan Chaudhary

Share
Advertisement

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (Laxmi narayan choudhary) ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता मसखरा समझती है। 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रहा है। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन को लठबंधन एवं घोटाले वालों का समूह बताया है।

Advertisement

उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक पद है

उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep dhankhad) के अपमान पर कहा कि वह जातिवाद पर नहीं जाते हैं। मौजूदा समय में देश में परंपराएं भिन्न होती जा रही हैं। देश में उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक पद है और इस पद की अपनी गरिमा है। किसी को भी गरिमामय पद का अपमान करने का हक नहीं है। संसद की कार्रवाई को पूरी दुनिया देखती है।

उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का पद छोटा नहीं है इससे दुनिया में क्या संदेश जाएगा। उन्होंने उपराष्ट्रपति के अपमान की घटना को निंदनीय करार दिया। लेकिन कुश्ती पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास पर कहा कि देश में अकेले जाट ही पहलवान नहीं है हर जाति में पहलवान है।

देश की जनता राहुल गांधी को कभी गंभीरता से नहीं लेती

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के गठबंधन में मायावती को नहीं लेने के सवाल पर नारायण चौधरी ने कहा कि जिस समय जयंत चौधरी ,अखिलेश यादव और उनकी बुआ यानी मायावती साथ में थे तब भी वह मुजफ्फरनगर और बागपत सीट हारे थे। अखिलेश यादव के भाई बदायूं से हारे थे। बीजेपी जयंत चौधरी को साथ लाने की तैयारी में है के सवाल पर बोले कि यह ऊपरी मामला है राहुल गांधी को लेकर कैबिनेट मंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि वह राहुल गांधी के बारे में क्या ही कह सकते हैं। देश की जनता राहुल गांधी को कभी गंभीरता से नहीं लेती राहुल गांधी जो भी बात कहते हैं उसे जनता मसखरे के तौर पर देखती है।

मोदी जी अकेले हिंदुस्तान के ही नेता नहीं है बल्कि पूरे विश्व के नेता हैं- कैबिनेट मंत्री

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता मसखरा ही समझती है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि अगर राहुल गांधी को देशभक्ति देखनी है तो पूरे विश्व को देखे क्योंकि विश्व भर में अशांति है लेकिन हमारे देश में शांति है। हमारा देश विकास की ओर दौड़ रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सभी 80 सीटें जीतेगी। 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन के मोदी का मुकाबला करने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुंगेरीलाल के सपने कोई भी देख सकता है। तीन राज्यों के चुनाव ने साबित कर दिया है कि मोदी जी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। मोदी जी अकेले हिंदुस्तान के ही नेता नहीं है बल्कि पूरे विश्व के नेता हैं।

ये भी पढ़ें: Kasganj: आरएलडी की जिलाध्यक्ष के घर में चल रहा था देह व्यापार, 6 लोग गिरफ्तार

इंडिया गठबंधन नहीं है बल्कि लठबंधन है

इंडिया गठबंधन में दलित चेहरे को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह इंडिया गठबंधन नहीं है बल्कि लठबंधन है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में सभी स्वार्थी एक साथ इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई के डर से घोटाले बालों का समूह बन गया है और इसे इंडिया गठबंधन नाम दिया गया है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी शुक्रवार को संभल सदर तहसील इलाके के गांव फतेहपुर सराय में एक नुक्कड़ सभा में पहुंचे थे जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

(संभल से अरूण कुमार की रिपोर्ट)

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *