Advertisement

UP: चार पहिया वाहन की ई-रिक्शा से टक्कर, 9 लोग घायल

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से ई रिक्शा में सवार 9 लोग घायल हो गए। यह मामला फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसमें 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेश बाद गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से ई रिक्शा में सवार कल्लू उम्र 42 वर्ष संकट्ठा प्रसाद उम्र 28 वर्ष रामखेलावन उम्र 65 वर्ष छोटेलाल उम्र 65 वर्ष मुनक्का देवी उम्र 25 वर्ष नी संकटा प्रसाद उर्मिला उम्र 60 वर्ष पत्नी रामखेलावन उम्र 65 वर्ष उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम दरबैशाबाद तथा ई रिक्शा चालक विजय उम्र 45 वर्ष निवासी दुइजा का पुरवा कुंवरपुर रोड मंडी समिति घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया दुर्घटना की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं छोटेलाल को छोड़कर बाकी सभी गंभीर 8 लोगों को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कर दिया गया है। इस मामले में ग्राम प्रधान दरवेश आबाद विमल कुमार ने बताया की ई रिक्शा में सवार सभी लोग बिंदकी कस्बे से गांव आ रहे थे तभी दरवेश आबाद गांव में कोरईया मोड़ के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कुल 9 लोग घायल हुए हैं।

(फतेहपुर से अमर दीप त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP: सिर में हथौड़ा मारकर मासूम को उतारा मौत के घाट, पढ़े पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें