Advertisement

UP: दहेज के लिए लिया कर्ज ना चुका पाने के कारण मजबूर किसान बाप ने की आत्महत्या

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश में बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक किसान ने कर्ज और बेटी की शादी के दहेज से परेशान और बेबस  होकर आत्महत्या कर ली। परिवारवालों ने बताया कि किसान ने बेटी की शादी के लिए साढ़े तीन लाख का कर्ज लिया था। बेटे की शादी के लिए भी ज़मीन गिरवी रखकर साढ़े पांच लाख रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज न चुका पाने के कारण किसान काफी परेशान था। जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली।

Advertisement

मामला अतर्रा थाना के सौवां का पुरवा का है। यहां संतोष कुशवाहा अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार काफी गरीब था। खेत में फसल उगाकर, फिर उसे बेचकर घर का गुजारा हो पाता था। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि किसान काफी दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके ऊपर 9 लाख रुपये का कर्ज था। यह कर्ज उन्होंने बैंक और कुछ रिश्तेदारों से लिया था। उसने अपनी पांच बीघा जमीन को भी गिरवी रखा था। परिजनों के मुताबिक, जिस वक्त किसान ने आत्महत्या की, उस समय घर के बाकी लोग खेत गए हुए थे। किसान घर में अकेला था।

संतोष के बेटे जयकिशोर ने बताया, ”पापा ने मेरी एक बहन की शादी के लिए 10 साल पहले बैंक से साढ़े तीन लाख का कर्ज लिया था। फिर भाई की शादी के लिए जमीन गिरवी रखी और रिश्तेदारों से साढ़े पांच लाख का कर्ज लिया। पापा उस कर्ज को भर नहीं पा रहे थे। अगले साल जनवरी में एक और बहन की शादी रख दी थी। लेकिन हमारे पास उधार चुकाने के लिए है पैसे नहीं थे तो उस बहन की शादी के लिए कहां से पैसे ला पाते। इसी बात से पापा परेशान थे।”

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, तहसीलदार अतर्रा रामचन्द्र ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

ये भी पढ़े:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *