Advertisement

UP Election 2024 : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, चुनाव से पहले एक बड़े नेता ने छोड़ा साथ

Share
Advertisement

UP Election 2024 : लोकसभा चुनाव के आगाज़ से पहले कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगा है। हाल ही में कांग्रेस के एक बड़े नेता ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।

Advertisement

UP Election 2024 :

बहुत ही जल्द देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन कांग्रेस की मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा को ज्वाइन करने का फैसला ले लिया है। वो नेता और कोई नहीं अजय कपूर हैं।

कानपुर सीट से लड़ने वाले थे चुनाव :

अजय कपूर हाल ही मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। कानपुर अजय कपूर का गढ़ माना जाता है और वह कांग्रेस की तरफ से 2002 से कानपुर सीट खड़े होते थे। अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उन्हें बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी। कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी। लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा में जाना एक परेशानी का विषय है।

कौन हैं अजय कपूर ?

अजय कपूर तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। अजय कपूर की गिनती कानपुर के बड़े नेताओं में होती है। पूर्व कांग्रेस नेता 2002 से 2017 तक लगातार विधायक रहे हैं। अजय कपूर कानपुर के गोविन्द नगर और किदवई नगर से सांसद रह चुके हैं। अब सूत्रों से खबर आ रही है कि भाजपा उनको कानपुर सीट क़े लिए मैदान में उतारेगी। 

उत्तर प्रदेश में कितने सीटों से लड़ रही कांग्रेस :

बीते दिन ही कांग्रेस और सपा क़े बीच क़े मतभेद दूर हुए हैं। अब दोनों दलों ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है और तय किया है कि इंडि अलायन्स को जिताने क़े लिए जीजान लगा देंगे। दोनों दलों क़े बीच हुई बैठक क़े बाद ये फैसला लिया गया है कि कांग्रेस 17 सीटों पर तो वहीं सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा ने अभी तक 31 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है। 

यह भी पढ़ें : UP Liquor Shops Timing: यूपी में शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी, नए साल पर देर रात तक खुली रहेंगी दुकानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें