Advertisement

UP: भाई से विवाद के बाद युवक ने अपने पेट में मार ली गोली, पढ़ें पूरा मामला

Share
Advertisement

यूपी के फर्रुखाबाद में भाईयों के विवाद में युवक ने खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के ग्राम कुतबुद्दीनपुर निवासी 33 वर्षीय संजीव यादव पुत्र उजीरा सिंह यादव का अपने छोटे भाई अनुज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसके बाद संजीव यादव ने अपने पेट में गोली मार ली। पेट में गोली लगने वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में शहर के नाला मछरट्टा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

इस मामले में घायल के चाचा राम दास ने बताया की छोटे भाई अनुज से कहा-सुनी हो गयी थी। जिसके चलते संजीव ने तमंचे से खुद को गोली मार ली है। पेट में गोली लगनें से संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे नवाबगंज के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसको लेकर फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक संजीव को भर्ती कराया।

सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, क़ादरीगेट थानाध्यक्ष राजेश राय, घोड़ा नखास चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी, घुमना चौकी इंचार्ज मोहन सिंह मौके पर पंहुच गए और घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली।

(फर्रुखाबाद से दीपक शुक्ला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: उमेश पाल हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा, दिल्ली से मंगाए गए थे असलहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें