Advertisement

उन्नाव: भू माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्त कानपुर के केडीए कॉलोनी जाजमऊ के रहने वाले हैं और तीनों अखलाक नगर के रहने वाले हैं।

Advertisement

वहीं मुख्य आरोपी नसीम अहमद पर गंगाघाट थाना में 8 मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि पिछले कई दशकों से वह ग्राम समाज और वन विभाग की जमीन पर प्लाटिंग का कार्य कर रहा था। जिसके खिलाफ गंगाघाट थाने में 8 मुकदमे दर्ज हैं।

आपको बता दें की गंगाघाट थाना पुलिस ने भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नसीम अहमद, फैज अहमद, बिलाल अहमद निवासी केडीए कॉलोनी जाजमऊ कानपुर हाल पता अखलाक नगर गंगाघाट शामिल है। आपको बता दें की मुख्य आरोपी नसीम अहमद के खिलाफ गंगाघाट थाना में लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के 8 मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं फैज अहमद के खिलाफ और बिलाल अहमद के खिलाफ दो दो मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया की गैंगस्टर के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है, आगे साक्ष्य संकलन करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा पर SC ने केंद्र को जमकर लगाई फटकार, CJI ने पूछा- अब तक कितने केस दर्ज किए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *