Advertisement

BJP छोड़कर वापस सपा में आए सुनील यादव, शिवपाल यादव ने कराई घर वापसी

Share
Advertisement

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर है। सुनील यादव शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर सपा और सुनील यादव के समर्थक भी मौजूद रहे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा के भारतीय जनता पार्टी में कभी भी ऐसे लोग नहीं रहेंगे, सुनील यादव और उनके समर्थकों का समाजवादी पार्टी में स्वागत करता हूं। आगे चलकर इनको और इनके सभी साथियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।

Advertisement

शिवपाल यादव ने कहा कि यदि कोई भ्रष्ट सरकार है तो सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी है, और झूठ बोलने वाले लोग हैं। अभी तक इन्होंने 6 वर्ष में कोई भी विकास कार्य नहीं किया केवल जनता के साथ झूठे वादे किए तो हम सब समाजवादी पार्टी के लोगों ने मिलकर फैसला लिया है निकाय चुनाव हो या आने वाले लोकसभा चुनाव हो और जनता ने भी तय कर लिया है भारतीय जनता पार्टी को न ही वोट मिलेंगे न ही कहीं से जीतेंगे।

सुनील यादव ने कहा हमारे प्रिय नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे समाजवादी पार्टी के हर वर्ग के लोगों ने हमेशा समाजवादी के घर पर चलने वालों को आगे की राह पर हमेशा बढ़ाया है।

(इटावा से चंचल संजय दुबे की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP: चार दिन बाद नानऊ नहर में मिली युवक की लाश, पढ़ें पूरे मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *