Advertisement

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का तंज, कहा- ‘BJP दिल तोड़ती है..’

Share
Advertisement

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nadda) के बयान पर संभल (Sambhal) के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने तल्ख़ टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीत का दावा दिल की बात नहीं है बल्कि यह बहकाने वाला बयान है। भाजपा दिलों को तोड़ने वाली बात करती है। बर्क ने कहा कि नई सरकार आएगी तभी छोटे तबके को इंसाफ मिलेगा।

Advertisement

बर्क का बीजेपी अध्यक्ष पर निशाना

संभल के दीपा सराय स्थित अपने आवास पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा पर फिर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के पांच राज्यों में बीजेपी के सरकार बनाने के बयान के दावे पर तीखी टिप्पणी की है। सपा सांसद ने कहा कि भाजपा का जीत का दावा कोई दिल की बात नहीं है। उनका यह बयान सिर्फ बहकाने वाला है।

‘भाजपा के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं’

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सरकार बनाने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि भाजपा के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली समूचा हिंदुस्तान अब हालात बदलना चाहता है। अपोजिशन की पार्टियां भी हालात बदलना चाहती हैं। इसी वजह से अपोजिशन ने अपना संगठन बनाया है।

‘भाजपा सरकार में जुल्म ज्यादती खूब बढ़ी’

सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में जुल्म ज्यादती खूब बढ़ी है। लोगों का शोषण हुआ है। आम जनता को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। 2024 के चुनाव में हालात बदलेंगे और नई सरकार आएगी तो सभी तबके के लोगों को इंसाफ मिलेगा। बर्क ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से दिलों को तोड़ने का काम किया है। कभी भी दिलों को जोड़ने की बात नहीं की है।

ये भी पढ़ें: Bareilly: प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने लगाए अस्पताल पर गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें