Advertisement

Akanksha Dubey को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी समर सिंह गिरफ्तार

Share
Advertisement

भदोही निवासी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मुख्य आरोपी सिंगर और प्रोड्यूसर समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से गिफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक्ट्रेस की आत्महत्या के बाद से समर सिंह फरार चल रहा था। समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। वहीं से वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement

कोर्ट ने दी ट्रांजिट रिमांड

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद से समर सिंह फरार था। वह पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए नोएडा, दिल्ली में अलग-अलग ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने आज सुबह करीब 11 बजे उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया। बता दें कि गाजियाबाद कोर्ट ने वाराणसी पुलिस को समर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर दे दिया है।

डीसीपी ने दी जानकारी

गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को वाराणसी के सारनाथ थाने री पुलिस यहां आई थी। आकांक्षा दुबे मामले में हमसे मदद मांगी थी। शुक्रवार सुबह नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक सोसायटी से समर सिंह को गिरफ्तार कर नंदग्राम थाना लाया गया। मेडिकल मुआयना के बाद पुलिस ने समर को ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया।

क्या है सिंगर पर आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 29 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। वह सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल सोमेंद्र में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। इस मामले में एक्ट्रेस के परिजनों ने सिंगर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आकांक्षा के पिता छोटेलाल दुबे बताते है कि गायक समर सिंह काम करा लेता था, पैसा नही देता था। आकांक्षा की मां मधु दुबे का कहना है कि उसकी बेटी को मारा गया। उसकी बेटी जब संघर्ष कर रही थी तब उसने ऐसा नही किया, आज तो वह ऊंचाई पर पहुंच गई थी। समर सिंह, संजय सिंह ने घटना कराई, होटल के लोग भी इसमें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: इंसाफ की मांग को लेकर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के परिजनों ने किया चक्काजाम, CBI जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *