Advertisement

Ramlala Murti: रामलला की आंखों को तराशने के लिए किया गया था सोने की छेनी और चांदी की हथौड़ी का इस्तेमाल

ramlala ki aankhe
Share
Advertisement

Ramlala Murti: राम मंदिर के गर्भगृह में कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की प्रतिमा स्थापित की। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह प्रतिमा पांच वर्ष के बालक की प्यार को दर्शाती है, जो बहुत सुंदर है। क्या आप जानते हैं कि श्रीराम की प्रतिमा बनाने में सोने और चांदी के भी उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था?

Advertisement

आपको बता दे की अरुण योगीराज ने प्रभु राम की प्रतिमा की आंख बनाते समय सोने की छेनी और चांदी की हथौड़ी का इस्तमाल किया था। अरुण योगीराज ने छेनी और हथौड़े की तस्वीर सार्वजनिक की है जिससे उन्होंने रामलला की आंखें तराशी गई थी। “इस चांदी के हथौड़े और सोने की छेनी से मैंने रामलला की दिव्य आंखें बनाईं”, योगीराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी शेयर की। मैंने सोचा कि इसे सभी के साथ साझा करूँगा।

Ramlala Murti: क्या है कर्नाटक के काले पत्थरों की खासियत?

आपको बताते चलें कि रामलला की प्रतिमा काले रंग का पत्थर से बनाई गई है। इस पत्थर को कोई और पत्थर नहीं मिलाया गया है। इतना ही नहीं, राम मंदिर ट्रस्ट के एक सदस्य, उडुपी पीठाधीश्वर विश्व प्रपन्नाचार्य ने बताया कि रामलला की प्रतिमा को अरुण योगीराज ने कर्नाटक के काले पत्थर से बनाया है। करकला के नेल्लिकारू गांव से इसे अयोध्या भेजा गया था। साउथ इंडिया में ये पवित्र पत्थर से हिंदू देवताओं की मूर्तियां बनाई जाती हैं क्योंकि यह पवित्र माना जाता है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

ये भी पढ़े: http://विधानसभा में बोले तेजस्वी… ‘अरे हम लोग नाचने-गाने के लिए थोड़ी न हैं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *