Advertisement

Ram Mandir Darshan Timing: रामलला के दर्शन को हैं आतुर? जानें दर्शन का सही समय

Ram Mandir Darshan Timing
Share
Advertisement

Ram Mandir Darshan Timing: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के राम मंदिर में हुई है। 23 जनवरी, यानी मंगलवार से आम लोग भी अब नए राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। क्योंकि श्रद्धालु भगवान राम को टेंट से महल में देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। रामलला को देखने के लिए मंदिर से टाइम टेबल बनाया गया है।

Advertisement

ऐसे में, अगर आप भी रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं, तो आपको मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि मंदिर की समय सारणी जानना आपको परेशान कर सकता है। आइए जानते हैं मंदिर के कपाट खुलने-बंद होने, मंगला आरती, शृंगार आरती और भोग आरती के सही समय:

Ram Mandir Darshan Timing: मंदिर सुबह खुलेगा इस समय

राम मंदिर, अयोध्या, प्रत्येक दिन सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। वहीं, रामलला को हर दिन सुबह चार बजे मंत्रों से जगाया जाएगा। इसके बाद मंगला आरती सुबह चार बजे से पांच बजे तक होगी। साथ ही शृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी। दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी। वहीं शाम 7:30 बजे संध्या आरती होगी। राम मंदिर में हर दिन पांच बजे आरती होगी। इसके अलावा, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक राम मंदिर में प्रवेश द्वार बंद रहेगा। इस अवधि में मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। प्रत्येक आरती से पहले रामलला की अष्टयाम सेवा होगी।

Ram Mandir Darshan Timing: कैसे सकेंगे आरती में शामिल?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर की देखभाल करता है। यहीं से पता चला कि अयोध्या में राम मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए इस ट्रस्ट से अनुमति मिल सकती है। पास लेने के लिए वैलिड आईडी प्रूफ होना आवश्यक है। वहीं, आरती में एक बार में 30 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

ये भी पढ़े: Ayodhya Tourism: धार्मिक टूरिज्म का नया केंद्र अयोध्या, जमीन खरीद की जद्दोजहद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *