Advertisement

Ram Mandir: आज से BJP का स्पेशल अभियान, ‘रघुनंदन’ के दर्शन कर जेपी नड्डा करेंगे आगाज

Ram Mandir bjp chief jp nadda will start shri ram janambhoomi campaign from today in hindi
Share
Advertisement

Ram Mandir: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सपरिवार सहित अयोध्या राम मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे पहले प्रभु राम के दर्शन करेंगे और फिर वे बीजेपी का ‘श्रीराम जन्मभूमि अभियान’ का आगाज करेंगे। जेपी नड्डा (J. P. Nadda) के आने पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। नड्डा के अयोध्या आगमन के मद्देनजर भाजपा की प्रदेश इकाई के शीर्ष पदाधिकारी मंगलवार को रामनगरी पहुंच गए थे।

Advertisement

Ram Mandir: ‘श्री राम जन्म-भूमि दर्शन’ अभियान की होगी शुरूआत

बीजेपी भी आज (24 जनवरी) से श्रीराम जन्मभूमि दर्शन अभियान शुरु करने जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का ये अभियान एक खास मकसद से शुरु हो रहा है। सभी भक्त अच्छे से दर्शन कर सकें, इसके लिए भाजपा ने जिला ईकाई को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अभियान के तहत हर लोकसभा से 6 हजार भक्तों को रामलला दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। बता दें कि बीजेपी का ये खास अभियान 25 मार्च तक चलेगा।

Ram Mandir: 1000 रुपए में होगी पूरी तीर्थयात्रा

बीजेपी इस अभियान के तहत मात्र 1000 रूपए में भक्तों को रामलला के दर्शन करवाएगी। इस 1000 रूपए में भक्तों का आना-जाना, खाना-पीना और रहना सभी कुछ शामिल है। विश्व हिंदू परिषद भी अपने स्तर पर 5000 कार्यकर्ताओं को दर्शन करवाएगा।

दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता

बता दें कि आज भक्तों के दर्शन का दूसरा दिन है। भारी संख्या में भक्तों की भीड़ रामलला के दर्शन करने पहुंची है। अयोध्या में करीब 8000 पुलिस बल की तैनाती की गई है। भक्तों को किसी प्रकार की को दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

पहले दिन करीब 5 लाख भक्तों ने किए दर्शन

मंगलवार (23 जनवरी) को पहले दिन करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। भक्तों की भीड़ के कई वीडियो भी सामने आए हैं। लेकिन अभी भी कई राम भक्त हैं जिन्हें पहले दिन दर्शन मौका नहीं मिला है। रामभक्त पूरी तैयारी के साथ अयोध्या पहुंचे हैं, वो एक हफ्ते तक इंतजार करने को तैयार हैं। इस बीच रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने रामभक्तों से अपील की है कि वो थोड़ा संयम बरतें, रामलला के दर्शन सबको मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- UP: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है, फिर मुर्दे क्यों नहीं चल सकते- स्वामी प्रसाद मौर्य

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें