Advertisement
Uttar Pradesh

रायबरेली: प्रियंका ने की ‘वादों’ की बरसात, बोलीं: एक सिलेंडर और एक शौचालय से नहीं चलेगा काम

Share
Advertisement

रायबरेली : रविवार को रायबरेली में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी ने ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ शक्ति संवाद महिला सशक्तिकरण महाअभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों मे काम करने वाली महिलाओं और कॉलेज की लड़कियों से बातचीत किया। शक्ति संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘‘थीम सांग’’ के साथ महिला घोषणा पत्र जारी किया।

Advertisement

प्रियंका ने महिलाओं के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी, उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी और पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल को कांग्रेस पार्टी की महिला सशक्तिकरण सोच रखने वाली पार्टी के तौर पर बताया।

महिलाओं के स्वाभिमान, स्वावलम्बन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा

प्रियंका ने ‘‘शक्ति विधान’’ शीर्षक से महिला घोषणा पत्र जारी करते हुए महिलाओं के स्वाभिमान, स्वावलम्बन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा, और सेहत अर्थव्यवस्था से जुड़ी तमाम घोषणाएं की।

शक्ति विधान कार्यक्रम में प्रियंका ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं और तय कर लें कि हम इस देश की राजनीति को बदल देंगे तो निश्चित ही महिला स्वाभिमान सम्मान की राजनीति बदल जाएगी। महिलाएं अगर कह दें कि हमारे लिए काम करो वरना हम तुम्हें वोट नहीं देंगे।

प्रियंका ने आगे कहा, हमने महिलाओं के लिए पहली बार अलग से घोषणा पत्र बनाया है। इसका असर यह हुआ कि प्रधानमंत्री जी पहली बार महिलाओं का कार्यक्रम बुला रहें हैं। अन्य राजनीतिक दल भी अब महिलाओं के लिए घोषणाए कर रहें हैं। मैं बहुत खुश हूं कि एक छोटी पहल से सभी पार्टियां महिलाओं के बारे में सोच रहीं हैं।

लडकियां बहादुरी से लड़ रहीं हैं: प्रियंका गांधी

उन्नाव से हाथरस का जिक्र करते हुए प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने कहा कि हर जगह यही दिखता है कि लडकियां बहादुरी से लड़ रहीं हैं। मुझे जिन पुलिसकर्मी लड़कियों ने लखीमपुर जाते समय गिरफ्तार किया था मैंने पाया कि उनका भी शोषण हो रहा है। प्रदेश में हर कहीं महिलाओं पर अत्याचार हो रहें हैं और उल्टा पीड़ितों पर हीं मुकदमा दर्ज किया जाता है। यह गलत है इसे बदलना होगा। हम सब साथ मिलकर परिवर्तन लाएंगे। समाज को समझाएंगे की महिलाओं को बराबरी का अधिकार चाहिए, महिलाओं को नकार नहीं सकते।

महिलाओं को 8 लाख नौकरियां

प्रियंका ने यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख नौकरियां देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि 20 लाख नौकरियों में 8 लाख नौकरियां महिलाओं के मिलेंगी।  इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को कम ब्याज़ दर पर कर्ज मुहैया, फ़ीसदी महिलाओं को नौकरी पर रखने वाले संस्थानों को टैक्स में छूट और महिलाओं को कांग्रेस 40 फ़ीसदी टिकट देने का वादा किया।

छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन

इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिहाज से इण्टर में पढ़ रही प्रत्येक लड़की को स्मार्टफोन देने और स्नातक की छात्राओं के आवागमन को सुरक्षित करने की दृष्टि से स्कूटी देने का वादा किया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कोई मां अपनी बेटी को अपने जीवन का संघर्ष नहीं देना चाहती है इसलिए वो चाहती है कि उसकी बेटी पढ़ाई करें।बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा एक सिलेंडर व एक शौचालय से काम नहीं चलेगा।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: स्कूल में फॉलिक एसिड की डोस के बाद 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand: देहरादून से एक घटना सामने आई है. जहां एक स्कूल में कैंप के दौरान…

May 7, 2024

Maharashtra: कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री…

May 7, 2024

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए, सीतापुर में बोले CM योगी

CM Yogi: आप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। कई पीढ़ियां जिस कार्य…

May 7, 2024

‘मतदान खत्म होने के बाद EVM सील होने तक और उसके बाद…’, सपा की कार्यकर्ताओं से अपील

Lok Labha Election 2024: एक तरफ देशभर में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है…

May 7, 2024

Punjab: कांग्रेस ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से उतारा उम्मीदवार, शेर सिंह घुबाया पर लगाया दांव

Punjab: कांग्रेस ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए बचे हुए आखिरी सीट पर उम्मीदवार…

May 7, 2024

This website uses cookies.