Advertisement

Deoria News: युवतियों पर एसिड फेंकने वालों से पुलिस का एनकाउंटर, जिला अस्पताल भेजे गए

Deoria News: युवतियों पर एसिड फेंकने वालों से पुलिस का एनकाउंटर, जिला अस्पताल भेजे गए

Share
Advertisement

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया के गौरीबाजार में युवतियों पर एसिड अटैक करने वाले दो बदमाशों के साथ एसओजी और गौरीबाजार पुलिस की गुरुवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। एक फरार हो गया है। घायल बदमाशों को पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है।गुरुवार की सुबह साइकिल से जा रही दोनों युवतियों पर गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ बाइक सवारों ने एसिड फेंका था। घटना में एक युवती का चेहरा और दूसरी की बांह झुलस गईं थी। दोनों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Advertisement

मुखबिर से दोनों के बारे में मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता की शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। दोनों के बारे में जानकारी हासिल हुई तो एसओजी व थाना गौरीबाजार की संयुक्त टीम को मुखबिर से दोनों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद गुरुचघाट के पास चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस वालों को देखते हुए एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पीछे मुड़कर भागने  का प्रयास करने लगे।

फायरिंग में आरोपियों को लगी गोली

पुलिस ने पीछा किया तो वे गिर गए। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जवाबी कार्यवाही में दो युवकों को गोली लगी और तीसरा भाग निकला। दोनों की पहचान शेखर पुत्र शंकर निवासी लंगड़ी देवकुआं थाना गौरीबाजार देवरिया और दारा सिंह पुत्र किशुन सिंह निवासी देवगांव थाना गौरीबाजार देवरिया के रूप में हुई।
दोनों के पैर में गोली लगी थी। मामले की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति है।

रिपोर्ट- मनोज शुक्ला

ये भी पढ़ें- Rameshwaram Cafe Blast: NIA को बड़ी सफलता! रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस के मुख्य साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *