Advertisement

हाथ-पैर में ठोक दी कीलें, निकाल लीं आँखें, 15 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या

Share
Advertisement

आगरा के फिरोजाबाद से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल, एक 15 साल की बच्ची को बड़ी बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया। बच्ची को हाथ-पांव में कीलें ठोकी गई थी और उसकी आंखें निकाल ली गई थी।

Advertisement

फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र की यह लड़की शुक्रवार के दोपहर 2 बजे के बाद से लापता थी। परिजनों को पहले लगा कि बच्ची पास के किसी घर में खेलने गई होगी। बहुत समय बीत जाने पर भी जब लड़की घर नही आई तब परिवार वालों को चिंता सताने लगी। माता-पिता ने रात भर हर संभव जगह लड़की को ढूंढने का प्रयास किया।

सुबह होने पर गांव का एक आदमी सौच के लिए खेत में गया जहां चरी के खेत में बच्ची का शव देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

आदमी ने लड़की के परिजनों को खेत में किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोंकी गईं थीं और उसकी आंखें निकाल ली गईं थी।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

ये भी पढ़े: दारोगा ने बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटा, प्राइवेट पार्ट से आया खून, थाने में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *